CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

रयान रिकेल्टन का कमाल, MI के लिए जड़ा सबसे तेज शतक; 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

रयान रिकेल्टन ने IPL 2026 में Mumbai Indians के लिए 44 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़कर 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जानें इससे पहले किसके नाम थी यह उपलब्धि।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 2 मिनट पढ़ें
Ryan Rickelton scores 44-ball fastest century for Mumbai Indians against Sunrisers Hyderabad in IPL 2026 at Wankhede Stadium
Ryan Rickelton scores 44-ball fastest century for Mumbai Indians against Sunrisers Hyderabad in IPL 2026 at Wankhede Stadium

Fastest Hundred For Mumbai Indians: वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 244 रनों का लक्ष्य रखा। टीम ने 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन असली स्टार रहे। उन्होंने मात्र 55 गेंदों में नाबाद 123 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 223 से अधिक रहा।

रयान रिकेल्टन ने विल जैक्स (46 रन, 22 गेंद) के साथ 93 रनों की तेज साझेदारी की। पावरप्ले में ही मुंबई ने 78 रन बना लिए, जिसने मैच की दिशा तय कर दी। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव के जल्दी आउट होने के बावजूद रिकेल्टन ने एक छोर संभाले रखा। मध्यक्रम में नमन धीर (22 रन) और कप्तान हार्दिक पांड्या (31 रन) ने उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे टीम 240 के पार पहुंच सकी।

18 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, MI को मिला नया ‘सबसे तेज शतक’ जड़ने वाला खिलाड़ी 

रिकेल्टन की पारी की सबसे बड़ी खासियत उनका रिकॉर्ड तोड़ शतक रहा। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जो मुंबई इंडियंस के लिए अब तक का सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में 45 गेंदों में शतक लगाया था।
इस सीजन में तिलक वर्मा ने भी 45 गेंदों में शतक बनाया था, लेकिन रिकेल्टन ने उसे पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास लिख दिया। 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में मची खलबली, एक साथ तीन दिग्गजों का रिटायरमेंट

MI के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वालों की सूची में कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं, लेकिन अब सबसे ऊपर रिकेल्टन का नाम दर्ज हो चुका है।

MI के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज 

  1. 44 - रयान रिकेल्टन बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2026
  2. 45 - सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके, वानखेड़े, 2008
  3. 45 - तिलक वर्मा बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2026
  4. 47 - कैमरन ग्रीन बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2023
  5. 49 - सूर्यकुमार बनाम जीटी, वानखेड़े, 2023
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में