CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

क्रिकेट जगत में मची खलबली, एक साथ तीन दिग्गजों का रिटायरमेंट; पढ़ें पूरी खबर

न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहु ने ऐलान किया कि ICC Women's T20 World Cup 2026 उनका आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
न्यूजीलैंड की खिलाड़ी Suzie Bates, Sophie Devine और Lea Tahuhu T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद रिटायरमेंट हो जाएंगी
न्यूजीलैंड की खिलाड़ी Suzie Bates, Sophie Devine और Lea Tahuhu T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद रिटायरमेंट हो जाएंगी

न्यूजीलैंड महिला टीम में अगले कुछ महीनों में बड़ा बदलाव तय है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ऐलान कर दिया कि सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहु टूर्नामेंट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी।

सूजी बेट्स (जो सितंबर में 39 साल की हो जाएंगी) ने पहले ही “वन फाइनल मिशन” की बात कही थी। 36 साल की सोफी डिवाइन और 35 साल की ली ताहुहु ने भी बुधवार को टीम घोषणा के साथ अपने रिटायरमेंट की पुष्टि कर दी। तीनों दिग्गज एक साथ विदा होंगी, जो न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के लिए एक युग के अंत जैसा है।

तीन दिग्गजों का आखिरी मिशन

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी अमेलिया केर को सौंपी गई है। इस स्क्वॉड में पुराने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का शानदार मिश्रण है। दो साल पहले खिताब जीतने वाली टीम के 10 खिलाड़ी इस बार भी शामिल हैं, जिनमें अमेलिया केर, सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, ली ताहुहु, इजी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, जेस केर, रोज़मेरी मेयर और जॉर्जिया प्लिमर शामिल हैं।

नए चेहरों में लेफ्ट आर्म सीमर ब्री इलिंग, विकेटकीपर-बैटर पॉली इंगलिस और लेफ्ट आर्म स्पिनर फ्लोरा डेवोनशायर पहली बार T20 वर्ल्ड कप खेलेंगी। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर नेंसी पटेल ने फरवरी में T20I डेब्यू किया और 4 मैचों में 6 विकेट चटकाए। विकेटकीपर-बैटर इजी शार्प ने मार्च 2025 में डेब्यू किया और अब तक 11 T20I मैच खेल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक T20 टूर्नामेंट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, तीसरे स्थान पर चौंकाने वाला नाम

वर्ल्ड कप स्क्वाड और सीनियर खिलाड़ियों के रिटायरमेंट को लेकर कोच का बयान

न्यूजीलैंड महिला टीम के हेड कोच बेन सॉयर ने कहा, "देश का प्रतिनिधित्व विश्व मंच पर करना हमेशा सम्मान की बात है, लेकिन वर्ल्ड कप का महत्व और भी ज्यादा है। इजी और नेंसी के लिए यह पहला वर्ल्ड कप होगा, दोनों ने इस सीजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "तीन सबसे सीनियर खिलाड़ियों का एक साथ करियर खत्म करना दुर्लभ और खास मौका है। टूर्नामेंट के बाद हम उन्हें उचित विदाई देंगे, लेकिन अभी वे अपनी अंतिम मिशन पर पूरा फोकस कर रही हैं।"

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड 

अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज़ (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंगलिस (विकेटकीपर), जेस केर, रोज़मेरी मेयर, नेंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर,इजी शार्प (विकेटकीपर), ली ताहुहु 

न्यूजीलैंड ग्रुप-2 में है, जिसमें इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल हैं। टीम अपना पहला मैच 14 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ हैम्पशायर में खेलेगी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में