CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

5 बल्लेबाज जिन्होंने एक T20 टूर्नामेंट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, तीसरे स्थान पर चौंकाने वाला नाम

एक T20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन शामिल है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
एक T20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
एक T20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Most runs in a single T20 tournament: टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों के लिहाज से सबसे जोखिम वाला फॉर्मेट माना जाता है। इसमें उनके पास सेट होने के लिए ज्यादा समय नहीं होता और पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने का दबाव रहता है। कई बल्लेबाज किसी टूर्नामेंट के एक सीजन में सफल रहे लेकिन फिर फ्लॉप साबित हुए। हालांकि, कुछ बैट्समेन ऐसे भी हुए, जिन्होंने अपनी निरंतरता से एक T20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया। इस मामले में विराट कोहली अव्वल हैं। 

कोहली ने IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 9000 से ज्यादा रन स्कोर करते हुए इतिहास रच दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए हम उन टॉप 5 बल्लेबाजों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्होंने एक टी20 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन स्कोर करने का रिकॉर्ड बनाया है। 

5. जेम्स विंस - (6357 रन, T20 Blast)

पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के जेम्स विंस हैं, जिन्होंने अपने देश में होने वाली T20 Blast लीग में 6357 रन बनाए हैं। विंस ने ये रन 2010 से 2025 के बीच में स्कोर किए। उन्होंने 210 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 35.71 की औसत व 139.49 की स्ट्राइक रेट है। उनके बल्ले से पांच शतक और 46 अर्धशतक हैं। 

4. डेविड वॉर्नर - (6565 रन, IPL)

चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर मौजूद हैं, जो कई सालों तक आईपीएल में अपनी चमक बिखेरते रहे। 6565 रन के साथ वो विदेशी बल्लेबाजों में IPL के सबसे सफल खिलाड़ी बने हुए हैं। इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से आक्रामक अंदाज, तेज स्ट्राइक रेट और मैच फिनिशिंग सब कुछ दिखाया है। 

3. शिखर धवन – (6769 रन, IPL)

शिखर धवन की गिनती आईपीएल के सबसे सफल ओपनर्स में की जाती है। धवन अब संन्यास ले चुके हैं लेकिन उन्हें प्रदर्शन की वजह से हमेशा याद किया जाएगा। IPL में शिखर ने 222 मैचों में 6769 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 51 अर्धशतक भी आए। 

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 40, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

2. रोहित शर्मा - (7183 रन, IPL)

एक टी20 टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। हिटमैन ने IPL में 7183 रन बनाए हैं। उन्होंने करियर के शुरूआती समय में मिडिल ऑर्डर और फिर बतौर ओपनर धमाल किया। बड़े मैचों में उनका क्लास हमेशा दिखता है। मुंबई इंडियंस के लिए उनका करियर काफी सफल रहा। वहीं, उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेलते हुए छाप छोड़ी थी। 

1. विराट कोहली (9012 रन, IPL)

कोहली इस लिस्ट में काफी आगे हैं। 2008 से लेकर 2026 तक सिर्फ RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने 9012 रन बनाए हैं। एक ही टीम, एक ही लीग और इतने रन — ये रिकॉर्ड जल्दी टूटने वाला नहीं है। उनकी भूख और लगातार प्रदर्शन देखकर लगता है कि अभी भी उनके बल्ले से रनों की बारिश रुकने वाली नहीं है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में