CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

DC vs CSK Pitch Report: जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में जानें DC vs CSK अरुण जेटली स्टेडियम Pitch Report, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्टेड विनर।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
DC vs CSK Pitch Report
DC vs CSK Pitch Report

DC vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर 48 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। यह मुकाबला 5 मई को शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा लेकिन पिछला मैच जीतने के कारण विनिंग मोमेंटम बरक़रार रखने पर नजर होगी। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली को कुछ करीबी मैचों में हार मिली, जबकि कुछ में टीम ने काफी अच्छा परफॉर्म किया। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली चेन्नई नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही है। 

अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ 8 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। डीसी का नेट रन रेट -0.895 है। दिल्ली ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। 

दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स के भी 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के कारण 8 अंक ही हैं लेकिन नेट रन रेट +0.005 है। इसी वजह से अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स से एक स्थान ऊपर यानी छठे स्थान पर है। चेन्नई की टीम ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया था। 

DC vs CSK मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: DC vs CSK
  • तारीख: 5 मई, 2026
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 PM IST
  • स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

DC vs CSK: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े  

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के चार मैच अभी तक हुए हैं, जिनमें से दो काफी हाई-स्कोरिंग रहे, जबकि पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स 75 पर ढेर हो गई थी। हालांकि, DC vs CSK मुकाबले के लिए पिच नंबर 4 का इस्तेमाल होगा, जिस पर अभी तक मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं खेला गया है। इसमें पिछले दो सीज़न में, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का रिकॉर्ड 3-2 रहा है। हालांकि पिछले आठ में से सात गेम्स में टॉस का फैसला रन चेज़ करने का रहा है। इस मैदान पर जीत हासिल करने वाली टीमों की पहली पारी का औसत स्कोर 210 रन रहा है; एकमात्र अपवाद डीसी की 75 रन पर ऑल आउट होना था। जीटी इस सीजन में यहां स्कोर का बचाव करने वाली एकमात्र टीम है।


दिल्ली में 5 मई को मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है, जिससे खेल में रुकावट की संभावना नहीं है। बारिश और तूफ़ान की आशंका दिन में है लेकिन गेम टाइम में वेदर क्लियर का पूर्वानुमान है। मैच के दौरान तापमान 29°C से 32°C के बीच रहने की उम्मीद है, जो मई के शुरुआती दिनों के औसत तापमान से काफी कम है। बारिश की संभावना बहुत कम है, यानी मौसम के कारण खेल में रुकावट आने की आशंका न के बराबर है। हाल ही में हुई बारिश के कारण आर्द्रता का स्तर मध्यम से उच्च रहेगा और लगभग 55 से 65 प्रतिशत के आसपास बना रहेगा।

अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 

विवरण जानकारी
शहर दिल्ली
देश भारत
पहला मैच 19/04/2008
अंतिम T20 मैच 27/04/2026
कुल खेले गए मैच 101
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच 48 (47.52%)
बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच 52 (51.49%)
टॉस जीतकर जीते मैच 51 (50.50%)
टॉस हारकर जीते मैच 49 (48.51%)
बिना परिणाम वाले मैच 1 (0.99%)
सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी 152* — केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स), 25/04/2026 बनाम पंजाब किंग्स
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/13 — एस एल मलिंगा (मुंबई इंडियंस), 10/04/2011 बनाम दिल्ली कैपिटल्स
सर्वोच्च टीम स्कोर 278/3 — सनराइजर्स हैदराबाद, 25/05/2025 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
न्यूनतम टीम स्कोर 66 — दिल्ली कैपिटल्स, 06/05/2017 बनाम मुंबई इंडियंस
सबसे बड़ा सफल रन चेज 265/4 — पंजाब किंग्स, 25/04/2026 बनाम दिल्ली कैपिटल्स
प्रति विकेट औसत रन 28.10
प्रति ओवर औसत रन 8.67
पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर 170.32

DC vs CSK दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर: विपराज निगम 

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कल का MI vs LSG मैच किसने जीता? रोहित-रिकेल्टन ने मचाया धमाल

DC vs CSK मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरी टक्कर है। इससे पहले खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की थी। हालांकि, ऑन पेपर डीसी का खेमा ज्यादा मजबूत नज़र आ रहा है। इसी वजह से DC vs CSK मैच के लिए प्रेडिक्टेड विनर दिल्ली कैपिटल्स है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में