CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

MI vs LSG Pitch Report: जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में जानें MI vs LSG Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्टेड विनर।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
MI vs LSG Pitch Report
MI vs LSG Pitch Report

MI vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला सोमवार, 4 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों को जीत की तलाश होगी, क्योंकि इनका हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में संघर्ष करती नजर आई है, वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम का परफॉरमेंस भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में अपनी-अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। 

पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 9 मैचों में 2 जीत और 7 हार के साथ 9वें स्थान पर है। टीम के खाते में केवल 4 अंक हैं और नेट रन रेट -0.803 है। मुंबई को अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों में 2 जीत और 6 हार के साथ 10वें स्थान पर मौजूद है। LSG के भी 4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट -1.106 होने के कारण टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। लखनऊ का पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टाई रहा था, लेकिन सुपर ओवर में KKR ने बाजी मारी थी। 

MI vs LSG मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: MI vs LSG
  • तारीख: 4 मई, 2026
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 PM IST
  • स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

MI vs LSG: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए शानदार मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। इस मुकाबले के लिए पिच नंबर 4 का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें मौजूदा सीजन में सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195/6 का स्कोर बनाया था, जिसे पंजाब किंग्स ने केवल 16.3 ओवर में 7 विकेट से चेज कर लिया था। ऐसे में सोमवार को भी एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

शाम के समय तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि दिन में तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। ह्यूमिडिटी करीब 72% रह सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वानखेड़े में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े 

विवरण जानकारी
शहर मुंबई
देश भारत
पहला मैच 20/04/2008
अंतिम T20 मैच 29/04/2026
कुल खेले गए मैच 128
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच 59 (46.09%)
बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच 69 (53.91%)
टॉस जीतकर जीते मैच 66 (51.56%)
टॉस हारकर जीते मैच 62 (48.44%)
बिना परिणाम वाले मैच 0 (0.00%)
सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी 133* — एबी डिविलियर्स, RCB बनाम MI, 10/05/2015
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/18 — हरभजन सिंह और वानिंदु हसरंगा
सर्वोच्च टीम स्कोर 249/4 — सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 29/04/2026
न्यूनतम टीम स्कोर 67 — कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, 16/05/2008
सबसे बड़ा सफल रन चेज 224/4 — मुंबई इंडियंस बनाम KKR, 29/03/2026
प्रति विकेट औसत रन 27.65
प्रति ओवर औसत रन 8.66
पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर 172.41

MI vs LSG दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर औरकप्तान), निकोलस पूरन/जोश इंग्लिस, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान

इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह

यह भी पढ़ें: MI IPL 2026 Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस के लिए अब हर मैच बना फाइनल, जानें 14 अंकों के साथ कैसे मिल सकती है एंट्री

MI vs LSG मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

इस मैच में विजेता कौन होगा, यह कहना थोड़ा सा मुश्किल है, क्योंकि दोनों ही टीमें खराब खेल रही हैं। हालांकि, घरेलू मैदान और दोनों टीमों के बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी कहा जा सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में