ताजा खबर

MI IPL 2026 Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस के लिए अब हर मैच बना फाइनल, जानें 14 अंकों के साथ कैसे मिल सकती है एंट्री

मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद 99% खत्म हो चुकी है। अब सिर्फ कोई चमत्कार ही उसे टॉप-4 में एंट्री दिला सकता है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Mumbai Indians Team
Mumbai Indians Team

MI Playoffs Scenario after with 14 Points : आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार, 2 मई को मुंबई को टूर्नामेंट में अपनी सातवीं हार चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों झेलनी पड़ी। CSK ने टूर्नामेंट के 44वें मुकाबले में MI को आठ विकेटों से करारी शिकस्त दी, जिसके चलते मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। 

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद 159/7 का स्कोर खड़ा किया था और CSK को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे ऋतुराज गायकवाड़ एंड कंपनी ने 11 गेंदें बाकी रहते महज 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस हार ने एक बार फिर मुंबई की बल्लेबाजी की कमियों को उजागर कर दिया है। अब मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह लगभग नामुमकिन नजर आ रही है।

पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की मौजूदा पोजीशन 

हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में 9 में से सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत अर्जित की है, उसके मौजूदा समय में 4 अंक है। MI अंक तालिका में नौवें स्थान पर काबिज है। मुंबई का नेट रन रेट भी माइनस में है। अब मुंबई इंडियंस के पास वापसी की गुंजाइश लगभग खत्म हो चुकी है और वे सच में बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। एक भी छोटी सी चूक अब उन्हें टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर कर देगी।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

क्या मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई कर सकती है?

IPL में प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम के खाते में 16 अंकों का होना बेहद जरूरी है, इससे उसे टॉप-4 में जगह बनाने में कोई परेशानी नहीं होती। हालांकि, 14 अंकों के साथ भी आरसीबी की टीम को प्लेऑफ 2024 में क्वालिफाई करते हुए देखा गया था, लेकिन उस समय बेंगलुरु की टीम को दूसरी टीमों को नतीजों पर निर्भर रहना पड़ा था। वहीं, IPL के इतिहास में SRH (2019) एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे 14 से कम अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई किया था। इस हिसाब से देखा जाए, तो मुंबई इंडियंस के लिए अभी टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। 

यह भी पढ़ें:IPL में रनों के लिहाज से चेन्नई सुपर किंग्स की 3 सबसे जीत

मुंबई इंडियंस को 7 हार के बाद प्लेऑफ में कैसे एंट्री मिल सकती है?

मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद सिर्फ 1% है, क्योंकि इस बार टूर्नामेंट में बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। मुंबई को प्लेऑफ में एंट्री पाने का दावेदार बनने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैचों को काफी बड़े अंतर से जीतना होगा, जिससे उसके 14 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट भी प्लस में आ जाएगा। हालांकि, इसके बाद भी मुंबई के टॉप-4 में जगह पक्की होने की कोई गारंटी नहीं है, उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर न चाहते हुए भी निर्भर रहना पड़ेगा।  वहीं, एक और हार मिलते ही मुंबई का टूर्नामेंट से बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में