CSE
Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%
ताजा खबर

IPL में रनों के लिहाज से चेन्नई सुपर किंग्स की 3 सबसे जीत

मुंबई इंडियंस को आईपीएल में 100 से अधिक रनों से हराने का कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स ने करके दिखाया है। IPL में MI के खिलाफ CSK ने 103 रनों से जीत दर्ज की है।

Chennai Super Kings Team
Chennai Super Kings Team

3 biggest wins for CSK in IPL by runs: चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में एक बात मशहूर है कि ये टीम सिर्फ मैच नहीं जीतती, बल्कि सामने वाली टीम पर अपना दबदबा कायम करना जानती है। पीली जर्सी वाली ये टीम जब अपने रंग में होती है, तो विरोधी टीम के लिए मैदान पर टिकना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही हाल IPL 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का हुआ, जिसमें MI की पूरी टीम ने CSK के 207 रनों के जवाब में 104 रनों पर घुटने तक दिए। 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच को 103 रनों के अंतर से जीतने में सफल रही। आईपीएल में रनों के लिहाज से CSK ने इतनी बड़ी जीत पहली बार हासिल की। इस आर्टिकल में हम उन 3 सबसे बड़ी जीत का जिक्र करेंगे, जो CSK ने रनों के लिहाज से आईपीएल में दर्ज की हैं. 

IPL में रनों के लिहाज से चेन्नई सुपर किंग्स की 3 सबसे जीत 

3. 93 रन बनाम DD (अबू धाबी, 2014)

IPL 2014 के आठवें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला था। उस मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद सुरेश रैना की 41 गेंदों पर खेली 56 रनों की पारी की मदद से पूरे ओवर खेलकर 177/7 का स्कोर खड़ा किया था। 178 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली की पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 15.4 ओवरों में 84 रनों पर ऑल आउट हो गई. CSK को 93 रनों से जीत मिली थी। 

यह भी पढ़ें: IPL में रनों के लिहाज से मुंबई इंडियंस की 3 सबसे बड़ी हार

2. 97 रन बनाम Kings XI Punjab (चेन्नई, 2015)

आईपीएल 2015 का 24वां मैच CSK बनाम Kings XI Punjab हुआ था। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुए उस मुकाबले में पंजाब को 97 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पंजाब की टीम 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 95/9 का स्कोर बना पाई थी। चेन्नई की तरफ रवींद्र जडेजा ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों के स्पेल में 22 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। 

1. 103 रन बनाम MI (मुंबई, 2026)

रनों के लिहाज से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ हासिल की है। आईपीएल के 19वें सीजन के 33वें मैच में CSK ने मुंबई को 103 रनों से पटखनी दी। मुंबई की टीम 208 रनों के टारगेट को चेज में पूरी तरह से विफल साबित हुई। इस मुकाबले में संजू सैमसन (101*) के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। वहीं, अकील हुसैन ने अपनी स्पिन के जाल में 4 बल्लेबाजों को फंसाया। 

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में