CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

DC vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 35, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें DC vs PBKS Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
DC vs PBKS Dream11 Team
DC vs PBKS Dream11 Team

DC vs PBKS मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग मे सप्ताहांत पर हमेशा की तरह दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें दोपहर के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने पंजाब किंग्स होंगे। यह मुकाबला राजधानी दिल्ली की गर्मी को और बढ़ा देगा। दिल्ली कैपिटल ने अब तक हार और जीत दोनों का बराबर अनुभव किया है, उन्हें अपने 6 मुकाबले में से 3 में जीत मिली है जबकि 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 47 रनों से हराया है।

जबकि दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स शानदार फार्म मे नजर आ रही है। टीम ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है और अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है। पिछले मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 254 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम केवल 200 रन ही बना सकी और 54 रनो से मुकाबला हार गई। इस मुकाबले में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने अपने बल्ले से जमकर कहर बरसाया। पंजाब किंग्स के पास आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप है, जिसको रोकने के लिए दिल्ली के गेंदबाजों को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।

DC vs PBKS मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: DC vs PBKS
  • तारीख: 25 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 03:00 PM IST
  • स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

दिल्ली वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 41-42°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 15%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम DC फॉर्म
DC हालिया फॉर्म: L, W, L, L, W

टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: W, W, W, W, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

दिल्ली कैपिटल्स  7
पंजाब किंग्स 3
बेनतीजा 0

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच में हाल के IPL सीज़न में एक साफ़ बदलाव देखने को मिला है; अपनी पारंपरिक धीमी प्रकृति के मुकाबले यह अब बल्लेबाज़ों के लिए ज़्यादा मददगार हो गई है। यहाँ की सतह आम तौर पर सपाट होती है और बाउंड्री भी छोटी होती हैं, जिससे बल्लेबाज़ आज़ादी से आक्रामक शॉट खेल पाते हैं और ज़्यादा स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 46%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 51%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (59%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 171
  • दूसरी पारी का औसत: 155

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

DC vs PBKS संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11:

पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स संभावित 11:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, मिचेल ओवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

दिल्ली कैपिटल्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
समीर रिज़वी BAT 209 0
केएल राहुल WK 205 0
ट्रिस्टन स्टब्स BAT 196
एल एनगिडी BOW 0 7

पंजाब किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
कूपर कोनोली AR 223 0
प्रभसिमरन सिंह WK 211 0
श्रेयस अय्यर BAT 208 0
प्रियांश आर्या BAT 211 0

यह भी पढ़ें: 25,973 रन और 957 विकेट… इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, 24 साल का करियर खत्म

DC vs PBKS कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
कूपर कोनोली केएल राहुल
प्रभसिमरन सिंह समीर रिज़वी

DC vs PBKS फैंटेसी टीम सुझाव:

DC vs PBKS Dream11 Prediction
दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक प्रभसिमरन सिंह
हेड टू हेड कैप्टन पिक कूपर कोनोली
डिफरेंशियल पिक केएल राहुल, समीर रिज़वी
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-4-2-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

पंजाब किंग्स बेहतरीन लय मे नजर आ रही है दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज पिछले मुकाबले में महंगे साबित हुए हैं। कप्तान अक्षर पटेल भी अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे पाए इसलिए पंजाब किंग्स के पास यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: पंजाब किंग्स।


डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में