DC vs PBKS Pitch Report- जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?
इस लेख में जानें DC vs PBKS मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम की Pitch Report और संभावित विजेता टीम

DC vs PBKS Pitch Report: IPL 2026 के मैच नंबर 35 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टक्कर होने वाली है। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला दिल्ली में खेला जाना है। दिल्ली और पंजाब के पास जबरदस्त खिलाड़ियों की भरमार है, इसी वजह से एक धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद की सकती है। इस लेख में हम आपको दिल्ली के मैदान की पिच रिपोर्ट बतांएगे।
DC vs PBKS मैच प्रीव्यू
आईपीएल 2026 का 35वां दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार, 25 अप्रैल को दिन में खेला जाएगा। डबल हैडर होने के कारण मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी। इस मुकाबले का वेन्यू दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम है, जो डीसी का होम ग्राउंड भी है।
मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। गेंदबाजों ने काफी हद तक अच्छा किया है लेकिन बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन सवालों के घेरे में रहा है। केएल राहुल ने निरंतरता से रन नहीं बनाए हैं। वहीं, पथुम निसांका ने भी निराश ही किया है। इसके अलावा, खुद कप्तान अक्षर पटेल का फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा है। यही वजह है कि दिल्ली की टीम 6 में से 3 ही मुकाबले जीत पाई हैं और 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। डीसी का प्रयास घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को हराकर जीत का चौका लगाने पर होगी।
दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने अभी तक बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है। पंजाब की बल्लेबाजी जबरदस्त फॉर्म में है। ओपनर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने तेजी से रन बनाने का काम किया है। वहीं, कूपर कोनॉली और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी बल्ले से बहुत ही अच्छा योगदान दिया है। गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया है। यही कारण है कि पंजाब की टीम 6 मैचों में 5 जीत के साथ 11 अंक लेकर अंक तालिका में पहले स्थान पर कायम है। पीबीकेएस का प्रयास दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखने का होगा।
DC vs PBKS मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: DC vs PBKS
- तारीख: 25 अप्रैल 2026
- मैच शुरू होने का समय: 03:30 PM IST
- स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। ब्लैक सॉइल से बनी इस सतह पर शुरुआती ओवरों में अच्छी बाउंस और पेस देखने को मिलती है, जिससे स्ट्रोक खेलने वाले बल्लेबाजों को फायदा मिलता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां रन बनाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 170-185 के बीच रहता है, जबकि 190 से ज्यादा का स्कोर अक्सर मैच जिताने वाला साबित होता है। पिछले कुछ मुकाबलों में भी यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं।
यह भी पढ़ें: DC vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 35, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
दूसरी पारी में पिच थोड़ी धीमी पड़ने लगती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है। गेंद में ग्रिप और हल्का टर्न देखने को मिलता है, जो मध्य ओवरों में बल्लेबाजों के लिए चुनौती पैदा कर सकता है। चूंकि यह मुकाबला दोपहर में खेला जाएगा, इसलिए ड्यू का कोई खास असर नहीं रहेगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करने की रणनीति अपना सकती है।
अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े
| विवरण | आंकड़े |
|---|---|
| कुल मैच | 99 |
| पहले बल्लेबाजी करने पर जीत | 46% |
| पहले गेंदबाजी करने पर जीत | 51% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 171 रन |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 155 रन |
| सर्वोच्च स्कोर | 278/3 (SRH vs KKR) |
| न्यूनतम स्कोर | 44/2 (SRH vs DC) |
| सबसे सफल रन चेज | 219/6 (CSK vs MI) |
| सबसे कम स्कोर डिफेंड | 118/4 (KXIP vs DC) |
DC vs PBKS दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगीडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा
DC vs PBKS मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर रही है और दोनों ने अभी तक 17-17 मैच जीते हैं। हालांकि, मौजूदा फॉर्म और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब को जीत का दावेदार कहना गलत नहीं होगा।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




