CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

DC vs RCB Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में हम DC vs RCB मुकाबले के लिए अरुण जेटली स्टेडियम की Pitch Report और संभावित विजेता के बारे में जानेंगे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
DC vs RCB Pitch Report
DC vs RCB Pitch Report

DC vs RCB Pitch Report Arun Jaitley Stadium: IPL 2026 का आधा सफर पूरा हो चुका है और अब टीमें एक-दूसरे से दोबारा टकरा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार, 27 अप्रैल को सीजन के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इस सीजन दोनों टीमों के बीच पहले भी मुकाबला खेला जा चुका है। चिन्नास्वामी के मैदान पर डीसी ने बाजी मारी थी। ऐसे में इस बार आरसीबी बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

IPL 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा है?

मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन में काफी अंतर रहा है, जिसका असर अंक तालिका में दोनों टीमों की पोजीशन पर भी नजर आ रहा है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम ने अभी तक 7 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं और 6 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। वहीं, रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली बेंगलुरु की टीम काफी दमदार प्रदर्शन करती हुई दिखी है, इसी वजह से 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। 

अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 264 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, गेंदबाजी पर काफी सवाल खड़े हुए। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को आसानी से हराया था। 

DC vs RCB मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: DC vs RCB
  • तारीख:  27 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: सोमवार, 27 अप्रैल, 7:30 PM IST
  • स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, लखनऊ 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद रही है और इस सीजन कई हाई-स्कोरिंग मैच भी देखने को मिले हैं। इसी वेन्यू पर पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा दिए गए 265 के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल करते हुए IPL इतिहास के सबसे बड़े रन चेज को अंजाम दिया था। ऐसे में एक बार फिर से रनों की बारिश की संभावना है, क्योंकि दोनों ही टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजों की भरमार है और उनका फॉर्म भी काफी अच्छा है। गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा कुछ मदद की उम्मीद नहीं है और उन्हें एक बार फिर से बचने का रास्ता खोजना होगा। 

इस मैदान पर अभी तक 100 आईपीएल मैच हुए हैं, जिसमें 51 बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है। इसी वजह से टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है, ताकि बाद में ओस के प्रभाव को देखते हुए रन चेज में आसानी रहे। 

अरुण जेटली स्टेडियम के IPL आंकड़े

आंकड़े विवरण
कुल मैच 100
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत 46%
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत 51%
औसत पहली पारी स्कोर 172 रन
औसत दूसरी पारी स्कोर 156 रन
सर्वोच्च स्कोर 278/3 (SRH vs KKR)
सबसे कम स्कोर 44/2 (SRH vs DC)
सबसे बड़ा सफल रन चेज 265/4 (PBKS vs DC)
सबसे छोटा सफल बचाव 118/4 (KXIP vs DC)

पेस vs स्पिन (पिछले 10 मैच)

गेंदबाजी प्रकार विकेट प्रतिशत
तेज गेंदबाज (Pace) 64 विकेट 60%
स्पिन गेंदबाज (Spin) 43 विकेट 40%

DC vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जेमिसन/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आकिब नबी

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख दार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडीक्कल

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी की वापसी को झटका, फिर से हुए चोटिल; स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा खुलासा

DC vs RCB मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

आईपीएल में दिल्ली कैप्टिकल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ज्यादा कड़ी टक्कर नहीं देखने को मिली है। अब तक खेले गए 34 मैचों में आरसीबी ने 20 और डीसी ने 13 जीते हैं, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा। दोनों टीमों के प्रदर्शन की तुलना और खिलाड़ियों के फॉर्म को ध्यान में रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीतने का दावेदार कहना गलत नहीं होगा। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में