CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

एमएस धोनी की वापसी को झटका, फिर से हुए चोटिल; स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा खुलासा

IPL 2026 में एमएस धोनी की वापसी में कुछ और समय लग सकता है, क्योंकि कैप्टेन कूल फिर से चोटिल हो गए हैं। इसका खुलासा CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Stephen Fleming revealed MS Dhoni return delay reason
Stephen Fleming revealed MS Dhoni return delay reason

MS Dhoni return update: IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी को लेकर एक बार फिर निराश करने वाली खबर सामने आई है। टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पुष्टि की है कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी पिंडली की चोट फिर से उभर आई है, जिसके चलते उनकी प्लेइंग XI में वापसी में और देरी हो सकती है।

मौजूदा सीजन की शुरुआत से पहले धोनी को सिर्फ टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों के लिए बाहर माना जा रहा था, लेकिन अब 19वें सीजन को शुरू हुए करीब एक महीना हो चुका है। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैच खेल चुकी है लेकिन माही एक भी मैच का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। 

पिंडली की चोट बनी बड़ी समस्या 

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK vs GT मैच के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि वार्म-अप मैच के दौरान एमएस धोनी की पिंडली में फिर दिक्कत हो गई। फ्लेमिंग ने कहा, 

"धोनी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन पिंडली की चोट काफी संवेदनशील है। अगर जल्दबाजी में वापसी की और फिर चोट लग गई तो वह लंबे समय के लिए बाहर हो सकते हैं। इसलिए हम कोई जोखिम नहीं ले रहे। उन्होंने वॉर्म-अप गेम में फिर से पिंडली ट्विस्ट कर ली। हमने शुरुआत में थोड़ा जल्दबाजी की थी, जिसके बाद सेटबैक आया। इसलिए रिकवरी हमारी उम्मीद से ज्यादा समय ले रही है।"

नेट्स में अभ्यास जारी, लेकिन मैच फिटनेस पर सस्पेंस

एमएस धोनी भले ही अभी तक एक भी मैच में न खेले हों, लेकिन लगातार नेट्स में अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। वह मुख्य रूप से थ्रोडाउन का सामना कर रहे हैं और धीरे-धीरे फिटनेस पर काम कर रहे हैं। हाल ही में 25 अप्रैल को उन्हें मैदान पर दौड़ते हुए और फिर बैटिंग कोच माइकल हसी के साथ स्पिनर्स का सामना करते देखा गया।
फ्लेमिंग ने आगे कहा, 

"धोनी फिजियो के साथ पूरी मेहनत से रिहैब कर रहे हैं। वह खुद इस पर गाइड कर रहे हैं। हम बस उनका ‘ग्रीन सिग्नल’ इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हल्के में मत लीजिए, वह पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की फैन गर्ल ने पार की सभी हदें, SRH के ओपनर के साथ की ये हरकत; वीडियो वायरल

चेपॉक में CSK की बड़ी हार 

एमएस धोनी की वापसी की चर्चा के बीच चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले मैच में 103 रनों की रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद, चेपॉक में चेन्नई की टीम को गुजरात टाइटंस के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस सीजन टीम ने 8 मैचों में से 5 हार का सामना किया है और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम को अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 मई के मैच से पहले 5 दिन का ब्रेक मिला है। इस दौरान उसके पास अपनी प्लानिंग बनाने का पर्याप्त समय है। वहीं, धोनी की फिटनेस पर और स्पष्टता आने की उम्मीद है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में