GT vs KKR Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?
इस लेख में हम GT vs KKR Pitch Report-नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद और संभावित विजेता के बारे में जानेंगे।

GT vs KKR मैच प्रीव्यू:
आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टूर्नामेंट का 25वा मुकाबला खेलेगी। गुजरात टाइटंस ने लगातार 2 मुकाबले जीतकर अपने समर्थकों को उत्साह से भर दिया है। पिछले मुकाबले मे लखनऊ को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 7 विकेट से हराकर आने वाली गुजरात टाइटंस आज जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान पर उतरेगी।
दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स है जो कि इस टूर्नामेंट में अभी तक की सबसे कमजोर टीम साबित हुई है। लगातार मिल रही हार ने कोलकाता के खिलाड़ियों का मनोबल भी तोड़ दिया है। कोलकाता को अभी तक मात्र 1 अंक रद्द हुए मुकाबले के कारण मिला है और वह अंकतालिका में सबसे नीचे है। इस टूर्नामेंट में कोलकाता के खिलाड़ियों का, विशेषकर गेंदबाजों का, प्रदर्शन निम्न स्तर का रहा है। अगर कोलकाता कुछ मुकाबले और हार जाती है, तो उसके लिए वापसी करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। इस लेख में हम नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट और संभावित विजेता के बारे में जानेंगे।
GT vs KKR मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: GT vs KKR
- तारीख: 17 अप्रैल 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पारंपरिक तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पिच पर एक समान उछाल होने के कारण बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल पाते हैं। इस पिच पर 180+ का स्कोर एक सामान्य बात है, जो दिखाता है कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए कितनी अच्छी है। हालांकि, बीच के ओवरों में स्पिनर ज़्यादा असरदार साबित होते हैं, खासकर जब पिच थोड़ी सूखी हो, जबकि तेज़ गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है।
रात में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए औस एक अहम भूमिका निभाती है जिससे लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने को कप्तान ज्यादा प्राथमिकता देता है। कुल मिलाकर, यह पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच एक संतुलित मुकाबला पेश करती है, लेकिन यह थोड़ा ज़्यादा बल्लेबाजों के पक्ष में रहती है।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 62% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 38% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 70% |
| पहली पारी का औसत | 183 |
| दूसरी पारी का औसत | 169 |
| उच्चतम स्कोर | 243-5 (20 Ov)/PBKS PBKS vs GT |
| न्यूनतम स्कोर | 89-10 (17.3 Ov)/GT DC vs GT |
| प्राप्त उच्चतम लक्ष्य | 207-7 (20 Ov)/GT GT vs KKR |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 168-7 (20 Ov)/KKR KKR vs RR |
GT vs KKR संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स संभावित 11:
शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
यह भी पढ़ें: GT vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 25, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड कोलकाता के खिलाफ अच्छा रहा है। इस समय गुजरात के प्रमुख खिलाड़ी, विशेषकर जोस बटलर, शुबमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छा क्रिकेट खेला है। आज अपने घरेलू मैदान पर उनको दर्शकों का भी साथ रहेगा। इसलिए गुजरात टाइटंस के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।




