Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

GT vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 25, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें GT vs KKR Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
GT vs KKR Dream11 Team
GT vs KKR Dream11 Team

GT vs KKR मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग में आज शाम गुजरात टाइटन्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद लगातार दो मैच जीतकर अच्छी वापसी की है। गुजरात ने पिछले मुकाबले में लखनऊ को 7 विकेट से हराया है और वह अपने इस जीत के क्रम को जारी रखना चाहेंगे।

दूसरी ओर, आंद्रे रसेल के बगैर पहली बार आईपीएल खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अभी तक टूर्नामेंट किसी खराब सपना से कम नहीं रहा है। कोलकाता लगातार 5 मैच हारकर 1 अंक के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने निराश किया है। अब बड़ा सवाल यह है कि जिस तरह से 2024 सीजन में RCB ने वापसी की थी, क्या कोलकाता के लिए इस तरह की वापसी संभव है? टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कोलकाता को बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे।

GT vs KKR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: GT vs KKR
  • तारीख:  17 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

अहमदाबाद वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 29-30°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 35%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: W, W, L, L, L

टीम KKR फॉर्म
KKR हालिया फॉर्म: L, L, L, L, L

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

गुजरात टाइटन्स   3
कोलकाता नाइट राइडर्स 1
बेनतीजा 0

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाल के दिनों में सपाट विकेट देखने को मिले हैं। इस मैदान पर 200+ का स्कोर एक सामान्य बात है और इसे सफलतापूर्वक हासिल भी किया गया है। इसलिए, हम इस मैच के लिए भी एक और ज़बरदस्त विकेट की उम्मीद कर सकते हैं।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 62%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 38%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (70%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 183
  • दूसरी पारी का औसत: 169

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

यह भी देखें: GT vs KKR Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

GT vs KKR संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स संभावित 11:

शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

गुजरात टाइटन्स  से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
शुबमन गिल BAT 165 0
जोस बटलर WK 176 0
साई सुदर्शन BAT 113 0
प्रिसिध कृष्णा BOWL 0 10

कोलकाता नाइट राइडर्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
अंगकृष रघुवंशी WK 182 0
अजिंक्य रहाणे BAT 152 0
कैमरून ग्रीन AR 56 3
वैभव अरोड़ा BOWL 1 6

यह भी पढ़ें: MI vs PBKS: मुंबई की लगातार चौथी हार, पंजाब की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का गणित

GT vs KKR कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
शुबमन गिल अंगकृष रघुवंशी
जोस बटलर अजिंक्य रहाणे

GT vs KKR फैंटेसी टीम सुझाव:

GT vs KKR
गुजरात टाइटन्स  vs कोलकाता नाइट राइडर्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक शुबमन गिल
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक जोस बटलर
डिफरेंशियल पिक अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-3-2-4

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

गुजरात टाइटन्स ने लगातार दो मुकाबले जीतकर अच्छी फॉर्म को प्रदर्शित किया है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स संघर्ष कर रही है।इसके अलावा गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी यूनिट में कगिसो रबाडा और राशिद खान जैसे अनुभवी गेंदबाज भी हैं इसलिए गुजरात टाइटन्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: गुजरात टाइटन्स।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में