CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

GT vs MI Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 30, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें GT vs MI Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
GT vs MI Dream11 Team
GT vs MI Dream11 Team

GT vs MI मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग का 30वां मुकाबला आज शाम गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे खेला जाएगा। शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद गुजरात टाइटंस ने लगातार तीन मैच जीत कर अच्छी वापसी की है। पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। आज के मुकाबले में भी चौथी जीत दर्ज करने के लिए गुजरात के पास अनुकूल परिस्थितियाँ नज़र आ रही हैं।

इसके विपरीत, मुंबई इंडियंस का टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन जारी है। अभी तक चार मुकाबले गंवा चुकी मुंबई इंडियंस अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। हालांकि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, फिर भी वह जीत हासिल करने में नाकाम रही है। अगर मुंबई आने वाले समय में ओर मुकाबले हारती हैं तो निश्चित रूप से इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकती हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन को जल्द ही अपने रणनीतियों में बदलाव करके टीम को जीत की राह पर वापस लाना होगा।

GT vs MI मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: GT vs MI
  • तारीख:  20 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

अहमदाबाद वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 25-26°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 63%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: W, W, W, L, L

टीम MI फॉर्म
MI हालिया फॉर्म: L, L, L, L, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

गुजरात टाइटन्स   5
मुंबई इंडियंस 3
बेनतीजा 0

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाल के दिनों में सपाट विकेट देखने को मिले हैं। विकेट में अच्छा उछाल और गति है, जबकि तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से शुरुआती मदद मिलेगी। इस मैदान पर 200+ का स्कोर एक सामान्य बात है और इसे सफलतापूर्वक हासिल भी किया गया है। इसलिए, हम इस मैच के लिए भी एक और ज़बरदस्त विकेट की उम्मीद कर सकते हैं।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 60%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 40%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (67%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 183
  • दूसरी पारी का औसत: 169

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

GT vs MI संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स संभावित 11:

शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा 

मुंबई इंडियंस संभावित 11:


क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार/दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा

गुजरात टाइटन्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
शुबमन गिल BAT 251 0
जोस बटलर WK 201 0
साई सुदर्शन BAT 135 0
प्रिसिध कृष्णा BOW 0 11

मुंबई इंडियंस से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
क्विंटन डी कॉक WK 112 0
रयान रिकेलटन WK 137 0
सूर्यकुमार यादव BAT 106 0
हार्दिक पंड्या AR 81 2

यह भी पढ़ें: “कॉन्ट्रैक्ट मिला ही नहीं…” ब्लेसिंग मुज़ाराबानी-PSL विवाद में बड़ा खुलासा, बिना गलती के लगाया गया बैन

GT vs MI कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
शुबमन गिल क्विंटन डी कॉक
जोस बटलर हार्दिक पांड्या

GT vs MI फैंटेसी टीम सुझाव:

GT vs MI
गुजरात टाइटन्स  vs मुंबई इंडियंस Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक शुबमन गिल
हेड टू हेड कैप्टन पिक जोस बटलर
डिफरेंशियल पिक क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेलटन
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 3-2-2-4

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

गुजरात टाइटन्स ने लगातार 3 मुकाबले जीत कर अच्छी फ़ोर्म को प्रदर्शित किया है गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छा रहा है। इसके अलावा इस मैच में गुजरात टाइटंस को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। इसलिए गुजरात टाइटन्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: गुजरात टाइटन्स।


डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में