CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

GT vs MI Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में हम GT vs MI Pitch Report- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद और संभावित विजेता के बारे में जानेंगे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
GT vs MI Pitch Report
GT vs MI Pitch Report

GT vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद में होगा, जो गुजरात की टीम का होम ग्राउंड है। घर पर गुजरात की टीम काफी मजबूत मानी जाती है। वहीं, मुंबई की टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता है, क्योंकि उनके पास स्टार खिलाड़ियों की फ़ौज है। ऐसे में एक शानदार मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। इस लेख में हम नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट और संभावित विजेता के बारे में जानेंगे।

GT vs MI मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज यानी 20 अप्रैल को 30वें मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस एक्शन में नजर आएगी। शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद, गुजरात की टीम जबरदस्त लय में नजर आ रही है और अपने पिछले तीन मुकाबलों को अपने नाम करते हुए जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। GT ने अपना पिछला मैच होम ग्राउंड में ही खेला था और KKR को 5 विकेट से हराया था। आज गुजरात की टीम जीत का चौका लगाने के इरादे से घरेलू मैदान पर उतरेगी। 

दूसरी तरफ, कई दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद मुंबई इंडियंस अभी तक फिसड्डी ही साबित हुई है और महज एक ही जीत दर्ज की है। यह जीत मुंबई की टीम को अपने पहले मैच में मिली थी और इसके बाद से उसे लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है। लगातार हार से पांच बार की चैंपियन टीम काफी दबाव में है और खिलाड़ियों पर अच्छा करने का प्रेशर बढ़ रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 7 विकेट से हार मिली थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ MI का प्रयास हार के सिलसिले को खत्म करने का होगा, क्योंकि एक और पराजय प्लेऑफ की राह मुश्किल कर सकती है। 

GT vs MI मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: GT vs MI
  • तारीख:  20 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, क्या कहते हैं आंकड़े?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। पिच पर उछाल एक जैसा रहता है, इसी वजह से शॉट खेलने में आसानी होती है। बाउंड्री साइज अन्य मैदानों की तुलना में बड़ा है लेकिन तेज आउटफील्ड की वजह से मुश्किलें नहीं आती हैं। इस पिच पर औसत स्कोर करीब 180 का है, जो बताता है कि यह एक हाई-स्कोरिंग वेन्यू है। आईपीएल 2026 में अभी तक दो मुकाबले इस मैदान पर खेले गए हैं और इस दौरान चारों पारियों में 180 या उससे ज्यादा का स्कोर ही बना है। 

पिच से गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद की उम्मीद नहीं की जा सकती है लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाती है। हालांकि, शाम का मैच होने के कारण दूसरी पारी में ओस का प्रभाव भी रहता है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को ग्रिप में दिक्कत आती है। इसलिए बल्लेबाजों को आसानी होती है और रन चेज में दिक्कत नहीं आती। ऐसे में टॉस जीतकर बाद में बल्लेबाजी का फैसला फायदेमंद माना जा सकता है। कुल मिलाकर यह मैदान संतुलित माना जा सकता है, लेकिन ओवरऑल बल्लेबाजों के पक्ष में कंडीशन होती है। 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े 

विवरण आंकड़े 
शहर अहमदाबाद
देश भारत
पहला IPL मैच 20/03/2010
आखिरी IPL मैच 17/04/2026
कुल मैच 46
पहले बल्लेबाज़ी जीत 23 (50.00%)
बाद में बल्लेबाज़ी जीत 23 (50.00%)
टॉस जीतकर जीत 21 (45.65%)
टॉस हारकर जीत 25 (54.35%)
बिना परिणाम मैच 0
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 129 – शुभमन गिल
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 5/10 – मोहित शर्मा
सर्वोच्च टीम स्कोर 243/5 – पंजाब किंग्स
न्यूनतम टीम स्कोर 89 – गुजरात टाइटंस 
सबसे बड़ा सफल रन चेज 204/3 – गुजरात टाइटंस 
प्रति विकेट औसत रन 28.64
प्रति ओवर औसत रन 9.01
पहली पारी औसत स्कोर 178
दूसरी पारी औसत स्कोर 165 – 170 (लगभग)

GT vs MI संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह 

इम्पैक्ट प्लेयर: एएम गजनफर 

यह भी पढ़ें: GT vs MI Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 30, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

GT vs MI मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

गुजरात टाइटंस का मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छा रिकॉर्ड है और अब तक हुए 8 मैचों में 5-3 से आगे है। वहीं, पिछले 5 मैचों में गुजरात के सामने मुंबई को सिर्फ 1 ही जीत हासिल हुई है। इसके अलावा मौजूदा फॉर्म के हिसाब से GT की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। इसी वजह से घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के मुकाबले जीतने की संभावना ज्यादा लग रही है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में