CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

GT vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 46, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें GT vs PBKS Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
GT vs PBKS Dream11 Team
GT vs PBKS Dream11 Team

GT vs PBKS मैच प्रीव्यू:

रविवार की शाम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर IPL 2026 का 46वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें गुजरात टाइटन्स (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होगी। यह इस सीजन में दोनो टीमों की दूसरी भिडंत होगी, इससे पहले खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया था, जंहा कूपर कोनोली को उनकी 72 रनों की तुफ़ानी पारी के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया था। गुजरात टाइटन्स फिलहाल 10 अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है। टीम ने हाल ही में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) जैसी इन-फॉर्म टीम को 4 विकेट से हराया है।

दुसरी ओर, अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर 6 विकेट से मात दी। पंजाब किंग्स द्वारा दिए गए 222 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने सभी बल्लेबाजों के सामूहिक प्रयास से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स की ताकत उनकी बल्लेबाजी है, जहां नाजुक मोके पर कोई भी बल्लेबाज महत्वपूर्ण पारी खेल कर मैच जीताने की क्षमता रखता है।

GT vs PBKS मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: GT vs PBKS
  • तारीख: 3 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

अहमदाबाद वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 43-44°C
  • बारिश की संभावना: 2%
  • ह्यूमिडिटी: 18%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: W, W, L, L, W

टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: L, W, W, W, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

गुजरात टाइटन्स  3
पंजाब किंग्स 4
बेनतीजा 0

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग-फ्रेंडली है, लाल मिट्टी की सतह होने के चलते स्ट्रोक खेलना आसान नजर आया है। तेज़ आउटफील्ड की वजह से यहां 200+ स्कोर आम हैं। हालांकि तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआत में उछाल मिल सकता है, लेकिन जमने के बाद यह बल्लेबाज़ों के लिए स्वर्ग बन जाती है।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 60%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 40%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (70%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 183
  • दूसरी पारी का औसत: 167

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छी रणनीति हो सकती है।

GT vs PBKS संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स संभावित 11:

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज/राहुल तेवतीया, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा

पंजाब किंग्स संभावित 11:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, नेहाल वडेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन

गुजरात टाइटन्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
शुबमन गिल BAT 373 0
जोस बटलर WK 309 0
साई सुदर्शन BAT 328 0
कगिसो रबाडा BOWL 35 14

पंजाब किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
कूपर कोनोली AR 270 0
प्रभसिमरन सिंह WK 346 0
श्रेयस अय्यर BAT 309 0
प्रियांश आर्य BAT 283 0

यह भी पढ़ें: SRH vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 45, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

GT vs PBKS कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
शुबमन गिल श्रेयस अय्यर
प्रभसिमरन सिंह साई सुदर्शन

GT vs PBKS (Free-To-Play) फैंटेसी टीम सुझाव:

GT vs PBKS Dream11 Prediction
गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक शुबमन गिल
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक प्रभसिमरन सिंह
डिफरेंशियल पिक श्रेयस अय्यर, साई सुदर्शन
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-4-2-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

पंजाब किंग्स इस सीजन में गुजरात टाइटन्स को पहले भी हरा चुकी है और पिछले 7 हेड-टु-हेड मुकाबले देखे जाएं तो पंजाब किंग्स आगे रही है, इसलिए टीम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

संभावित विजेता: पंजाब किंग्स।

डिस्क्लेमर:  यह लेख केवल जानकारी के लिए है। हम किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देते हैं और किसी भी जीत की गारंटी नहीं देते।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में