CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

SRH vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 45, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें SRH vs KKR Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
SRH vs KKR Dream11 Team
SRH vs KKR Dream11 Team

SRH vs KKR मैच प्रीव्यू:

आज दोपहर IPL 2026 टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी। यह मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम पर रविवार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रनों से हराया था। शुरुआती कुछ मुकाबले हारने के बाद हैदराबाद ने जबरदस्त वापसी की है। टीम ने लगातार 5 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स 5 अंकों के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। कोलकाता ने भी लगातार पिछले 2 मुकाबले जीते हैं। टीम ने पिछला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ सुपर ओवर से जीता था। कप्तान अजिंक्य रहाणे की खराब फार्म और गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत से ही एक चिंता का विषय रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने कोलकाता के गेंदबाजों को सुधार के साथ एक अलग रणनीति लेकर मैदान पर उतरना होगा।

SRH vs KKR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: SRH vs KKR
  • तारीख:  3 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 03:30 PM IST
  • स्टेडियम: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

हैदराबाद वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 41-42°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 20%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम SRH फॉर्म
SRH हालिया फॉर्म: W, W, W, W, W

टीम KKR फॉर्म
KKR हालिया फॉर्म: W, W, L, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

सनराइजर्स हैदराबाद   4
कोलकाता नाइट राइडर्स 6
बेनतीजा 0

राजीव गांधी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए एक बेहतरीन और अनुकूल मैदान है, जहाँ की पिच सपाट होती हैं और उनमें उछाल एक जैसा रहता है। यह T20 मैचों के लिए एक आदर्श जगह है, जहाँ अक्सर 200 से ज़्यादा का बड़ा स्कोर बनता है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 42%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 56%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (65%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 166
  • दूसरी पारी का औसत: 155

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

SRH vs KKR संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11:

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, सलिल अरोड़ा (wk), पैट कमिंस (c), हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन।

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11:

टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे (c), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (wk), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

सनराइजर्स हैदराबाद से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
अभिषेक शर्मा BAT 425 0
हेनरिक क्लासेन WK 414 0
ईशान किशन WK 312 0
ईशान मलिंगा BOWL 0 15

कोलकाता नाइट राइडर्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
अंगकृष रघुवंशी WK 209 0
रिंकू सिंह BAT 215 0
कैमरून ग्रीन AR 196 2
कार्तिक त्यागी BOWL 11 9

यह भी पढ़ें: IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 भारतीय, केएल राहुल की भी हुई एंट्री

SRH vs KKR कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
अभिषेक शर्मा अंगकृष रघुवंशी
हेनरिक क्लासेन कैमरून ग्रीन

SRH vs KKR (Free-To-Play) फैंटेसी टीम सुझाव:

SRH vs KKR
सनराइजर्स हैदराबाद  vs कोलकाता नाइट राइडर्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक अभिषेक शर्मा
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक हेनरिक क्लासेन
डिफरेंशियल पिक कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-4-3-2

सनराइजर्स हैदराबाद  vs कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी कोलकाता नाइट राइडर्स की तुलना में ज्यादा मजबूत और आक्रामक है, इन्होंने लगातार 5 मुकाबले जीते हैं। इसलिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: सनराइजर्स हैदराबाद।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। हम किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देते हैं और किसी भी जीत की गारंटी नहीं देते।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में