CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 भारतीय, केएल राहुल की भी हुई एंट्री

RR vs DC मैच में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन कर दिल्ली को जीत दिलाई और IPL में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 भारतीयों में जगह बनाई।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल भी शामिल
IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल भी शामिल

Most POTM awards by Indians in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 43वें मुकाबले में केएल राहुल का अनुभव और क्लास देखने को मिला। उन्होंने 75 रनों की शानदार पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 226 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल ने टीम को ठोस शुरुआत दिलाई और दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 40 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 6 चौके व 5 छक्के जड़े।

केएल राहुल को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। यह उपलब्धि बताती है कि राहुल ने अपने आईपीएल करियर में कई बार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और आलोचकों को अपने बल्ले से जवाब दिया है।

इस लेख में हम आपको उन टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है।

IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 5 भारतीय 

1. रोहित शर्मा (21)

IPL में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय हैं।

39 वर्षीय रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 276 मैच खेले हैं और इस दौरान 21 बार POTM चुने गए हैं। लीग में रोहित ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। शुरुआत में यह खिलाड़ी गेंदबाजी भी करता था लेकिन फिर मुख्य रूप से बल्लेबाज के रूप में ही अपनी पहचान बनाई और आज लीग के सफलतम बल्लेबाजों में शुमार हैं। 

2. विराट कोहली (20)

IPL में अभी तक सिर्फ एक ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व करने वाले विराट कोहली लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने RCB की तरफ से लीग में 276 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 20 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। उनकी बल्लेबाजी में गजब की निरंतरता रही है और वह लीग में 9000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज भी हैं। 

3. एमएस धोनी (17)

IPL में सबसे ज्यादा बार POTM का अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों में एमएस धोनी का नाम भी शामिल है और वे तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 282 मैच खेले हैं और इस दौरान 17 बार यह अवॉर्ड जीता है। इससे पता चलता है कि ज्यादातर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए माही ने किस तरह प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। 

यह भी पढ़ें: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 भारतीय, भुवनेश्वर कुमार सहित ये दिग्गज शामिल; पहले नंबर पर चौंकाने वाला नाम

4. रवींद्र जडेजा (16)

राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले रवींद्र जडेजा ने लीग में हरफनमौला खेल से कई मैचों का नतीजा अपने टीम के पक्ष में किया। जड्डू ने राजस्थान के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस के लिए भी खेला। अभी तक उन्होंने 264 मैचों में हिस्सा लिया है और 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। 

5. केएल राहुल (16)

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम करने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में केएल राहुल भी आ गए हैं। राहुल ने जडेजा के बराबर ही 17 बार इस अवॉर्ड को जीता है। उन्होंने करियर में पांच टीमों के लिए खेलते हुए कुल 154 मैच खेले हैं। मौजूदा सीजन में उनका बल्लेबाजी फॉर्म कमाल का नजर आ रहा है और आगे भी उनके पास POTM बनने का मौका रहेगा। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में