CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 भारतीय, भुवनेश्वर कुमार सहित ये दिग्गज शामिल; पहले नंबर पर चौंकाने वाला नाम

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट, जानें कौन-कौन शामिल

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर पहुंचे
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर पहुंचे

Top 5 Indian bowlers with most wicket in T20 Cricket: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में भुवनेश्वर कुमार ने एक यादगार उपलब्धि हासिल की। अनुभवी तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए और T20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

उन्होंने साई सुदर्शन को आउट कर इस मुकाम को हासिल किया और उसी स्पेल में GT के कप्तान शुभमन गिल को भी पवेलियन भेज दिया, जो उस वक्त खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे। इस प्रदर्शन के साथ भुवनेश्वर कुमार अब T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह आंकड़ा सिर्फ IPL का नहीं, बल्कि ओवरऑल T20 क्रिकेट (IPL, घरेलू T20, लीग और अंतरराष्ट्रीय T20 मैच) का है।

इन 5 भारतीय गेंदबाजों ने T20 क्रिकेट में चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट 

1. युजवेंद्र चहल - 391 विकेट

इस लिस्ट में टॉप पर युजवेंद्र चहल का नाम है, जिन्होंने 337 मैचों में 391 विकेट झटके हैं। चहल ने अपनी लेग स्पिन से T20 क्रिकेट में लंबे समय तक बल्लेबाजों को परेशान किया है। IPL हो या घरेलू क्रिकेट, उन्होंने लगातार विकेट चटकाए हैं। फिलहाल भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा T20 विकेट उनके नाम हैं। मिडिल ओवर्स में विकेट निकालना और बल्लेबाजों को बड़े शॉट के लिए मजबूर करना उनकी सबसे बड़ी खूबी रही है।

2. भुवनेश्वर कुमार- 352 विकेट

दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं। उन्होंने 325 मैच खेले हैं। GT के खिलाफ हालिया मैच में 3 विकेट लेकर उन्होंने अपने T20 करियर के विकेट 352 तक पहुंचाए। नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाजी उनकी पहचान है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए IPL 2026 में भी वे शानदार फॉर्म में हैं और पर्पल कैप की रेस में आगे चल रहे हैं।

3. जसप्रीत बुमराह - 347 विकेट

तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिनके नाम 347 T20 विकेट दर्ज हैं। बुमराह दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। उनकी यॉर्कर, धीमी गति की गेंद और डेथ ओवर्स की सटीकता उन्हें अलग बनाती है। IPL या अंतरराष्ट्रीय मैच, बड़े मौकों पर बुमराह ने बार-बार कमाल दिखाया है।

4. पीयूष चावला - 327 विकेट

चौथे स्थान पर पीयूष चावला हैं। उनके नाम T20 क्रिकेट में 327 विकेट हैं। IPL में अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी लेग स्पिन से काफी सफलता हासिल की है। वैरिएशन और सही लाइन-लेंथ उनकी गेंदबाजी की ताकत रही है। 

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई क्रिकेटरों की घटिया हरकत, बाथरूम में तांक-झांक करते पकड़े गए 2 खिलाड़ी; जानें पूरा मामला

5. रविचंद्रन अश्विन - 317 विकेट

पांचवें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन हैं। उनके नाम T20 में 317 विकेट हैं। अश्विन सिर्फ विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं, बल्कि मैच की स्थिति समझकर बल्लेबाजों को बांधने वाले स्मार्ट स्पिनर भी हैं। पावरप्ले से लेकर डेथ तक, उनकी रणनीति और वैरिएशन ने T20 क्रिकेट में उन्हें खास मुकाम दिलाया है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में