CSE
Toss Index1,434.1 +3.00%Match Index1,940.6 +3.00%One Day International · CSXM5 WI vs NZ +3.00%M4 ENG vs IND −5.00%M3 ENG vs IND +0.00%M2 ZIM vs BAN −2.50%M1 ZIM vs BAN −5.00%Toss Index1,434.1 +3.00%Match Index1,940.6 +3.00%One Day International · CSXM5 WI vs NZ +3.00%M4 ENG vs IND −5.00%M3 ENG vs IND +0.00%M2 ZIM vs BAN −2.50%M1 ZIM vs BAN −5.00%
ताजा खबर

श्रीलंकाई क्रिकेटरों की घटिया हरकत, बाथरूम में तांक-झांक करते पकड़े गए 2 खिलाड़ी; जानें पूरा मामला

श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को महिला डॉक्टरों की आपत्तिजनक वीडियो निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Sri Lanka Under-19 Cricket Team
Sri Lanka Under-19 Cricket Team

श्रीलंका के कुछ क्रिकेटरों मानसिकता किस हद तक नीचे गिर चुकी है, इसका अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। आए दिन कोई न कोई श्रीलंकाई खिलाड़ी किसी न किसी गलत या गंदे काम में फंसा हुआ पाया जाता है और यह समस्या बहुत गहरी है, जो जूनियर लेवल से लेकर सीनियर लेवल तक फैली हुई है।

इसी बीच खबर सामने आई है कि श्रीलंका के अंडर-19 के दो क्रिकेटरों को एक प्राइवेट होटल में कई महिला डॉक्टरों के नहाने का चोरी-छिपे वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये डॉक्टर वहां एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आई थीं। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों क्रिकेटरों ने बाथरूम के छेदों से डॉक्टरों को रिकॉर्ड करने के लिए अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। हालांकि, इन दोनों क्रिकेटरों के नामों का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। 

श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने महिला डॉक्टरों के निकाले आपत्तिजनक वीडियो

नाराहेनपिटा पुलिस ने श्रीलंका की अंडर-19 नेशनल क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कई महिला डॉक्टरों के नहाते समय चोरी-छिपे उनके वीडियो बनाए। यह घटना नाराहेनपिटा के एक प्राइवेट होटल में हुई, जहां ये डॉक्टर एक कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में रुकी हुई थीं।

पुलिस के मुताबिक, इन संदिग्धों ने बाथरूम के छेदों के जरिए डॉक्टरों का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपने मोबाइल फोन का सहारा लिया था।'

यह भी पढ़ें: रियान पराग ने ड्रेसिंग में की शर्मनाक हरकत, लाइव मैच में पीते दिखे ई-सिगरेट, देखें VIDEO

दोनों आरोपियों को मिली जमानत 

आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि इन संदिग्धों ने वहां मौजूद पुरुषों के भी वीडियो रिकॉर्ड किए थे। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि कहीं ये वीडियो इंटरनेट पर तो नहीं डाले गए या सोशल मीडिया पर शेयर तो नहीं किए गए। इसमें आगे बताया गया कि दोनों संदिग्धों को हुल्फ्ट्सडॉर्प मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। ताजा खबरों के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी निजी जमानत (करीब 1,564 डॉलर) पर बाहर हैं और 25 मई को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होंगे।

श्रीलंका के ये क्रिकेटर भी कर चुके हैं गलत काम 

पहले भी कुछ बड़े नामों पर आरोप लग चुके हैं। इससे पहले, दनुष्का गुणाथिलका को 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रेप के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि अगले साल उन्हें बरी कर दिया गया। इसके बाद, श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी दुलिप समरवीरा पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 20 साल का बैन लगा दिया, क्योंकि विक्टोरिया में कोचिंग के दौरान उन्होंने एक महिला खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार किया था।

2010 के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान तिलकरत्ने दिलशान का नाम भी विवादों में आया था। उस दौरे के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि यह आक्रामक बल्लेबाज यौन शोषण के मामले में फंसा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दो और क्रिकेटरों, जीवन मेंडिस और दिलहारा फर्नांडो के साथ एक नाइट क्लब से एक लड़की को साथ ले गए थे और बाद में दिलशान ने किसी अनजान जगह पर उसके साथ गलत काम किया।

सच कहें तो यह सब काफी घिनौना है। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को ढंग से संस्कार देने और सुधारने की जरूरत है। माना कि अक्सर ऐसे दावे बढ़ा-चढ़ाकर किए जाते हैं या गलत भी होते हैं, लेकिन मुद्दा यह है कि बिना आग के धुआं नहीं उठता।

टैग:Sri Lanka

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में