CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

रियान पराग ने ड्रेसिंग में की शर्मनाक हरकत, लाइव मैच में पीते दिखे ई-सिगरेट, देखें VIDEO

रियान पराग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्रेसिंग रूम में ई सिगरेट का सेवन करते हुए नजर आ रहे हैं.

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
riyan parag vaping in dressing room pbks vs rr match
riyan parag vaping in dressing room pbks vs rr match

Riyan Parag Vaping in Dressing Room: मंगलवार, 28 अप्रैल को IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की एक शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। दरअसल, मैच के लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान रियान ड्रेसिंग रूम के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पीते हुए नजर आए और अब इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं। 

यह वाकया राजस्थान की बल्लेबाजी के 16वें ओवर के दौरान देखें को मिला, जब रियान पराग अपने साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल के पास बैठकर बड़े आराम से वेपिंग कर रहे थे। खेल के बीच में कप्तान का इस तरह सरेआम वेपिंग करने के चलते विवाद खड़ा होना तय है और फैंस इसे लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ई सिगरेट पीने की वजह से मुश्किल में पड़ सकते हैं रियान पराग 

रियान को अपनी इस हरकत की वजह से बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। बता दें कि ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम के अंदर स्मोकिंग करना पूरी तरह से मना है, इसके लिए सिर्फ कुछ खास जगहें ही तय होती हैं। ऐसे में रियान का सरेआम ई सिगरेट वाकई चौंकाने वाला है, क्योंकि भारत में 'इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019' के तहत इस पर पूरी तरह से पाबंदी है।

इस कानून के मुताबिक भारत में वेप बनाना, उसे बेचना, खरीदना या उसका विज्ञापन करना जुर्म माना जाता है। अगर कोई इन नियमों को तोड़ता है, तो उसे भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

आप भी देखें रियान पराग का ये वीडियो:

गौरतलब हो कि सिगरेट के मुकाबले वेपिंग कहीं ज़्यादा खतरनाक है, क्योंकि आपको पता ही नहीं होता कि आप धुएं के साथ अंदर क्या ले रहे हैं। यही वजह है कि देश में इस पर बैन लगाया गया है। इसमें इस्तेमाल होने वाली चीज़ों और उनकी सेफ्टी को लेकर कोई जानकारी नहीं होती, खासकर एक बड़े एथलीट के लिए यह बहुत जोखिम भरा है। अब राजस्थान रॉयल्स की टीम और कप्तान को अपना जवाब तैयार रखना होगा, क्योंकि बीसीसीआई इस तरह की घटना को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेने वाला है।

यह भी पढ़ें: 3 टीमें जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार धूल चटाई है

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेटों से हराया 

वहीं, दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेटों से शिकस्त दी और टूर्नामेंट में अपनी छठी जीत हासिल की। पंजाब ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 4 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था. राजस्थान की इस जीत के हीरो डोनोवन फरेरा रहे, जिन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए. रियान ने 16 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली.

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में