CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

3 टीमें जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार धूल चटाई है

आईपीएल में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने के मामले में पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है, उसने MI को 18 बार शिकस्त दी है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
MI and PBKS Teams
MI and PBKS Teams

Most Wins Against MI in IPL:  इंडियन प्रीमियर लीग  की दुनिया में जब भी सबसे सफल टीम की बात होती है, तो मुंबई इंडियंस का नाम सबसे पहले जहन में आता है। आईपीएल में MI को मात देना हर टीम के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम रहा है। इस टीम के खिलाफ जीत हासिल करना, एक हिमालय फतह करने जैसा रहा है, लेकिन कहते हैं न, हर शेर को सवा शेर ज़रूर मिलता है।

आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसी टीमें भी रही हैं जिन्होंने न केवल मुंबई इंडियंस की आंखों में आंखें डालकर मुकाबला किया, बल्कि उन्हें सबसे ज्यादा बार मैदान पर धूल चटाई है। चाहे वो पंजाब किंग्स की निडरता हो, चेन्नई सुपर किंग्स की चालाकी या दिल्ली कैपिटल्स का जोश, इन तीन टीमों ने साबित किया है कि MI का किला अभेद्य नहीं है।

आज हम उन्हीं 3 टीमों की बात करेंगे जो मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा से एक कठिन पहेली साबित हुई हैं और जिनके खिलाफ मैदान पर उतरते ही MI के फैंस की धड़कनें भी थोड़ी तेज हो जाती हैं। चलिए जानते हैं उन 3 टीमों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को सबसे अधिक बार पछाड़ा है। 

3 टीमें जिन्होंने मुंबई इंडियंस को आईपीएल में सबसे अधिक बार हराया है 

1. पंजाब किंग्स 

आईपीएल में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार पटखनी देने के मामले में पंजाब किंग्स की टीम सबसे आगे है, जिसकी कप्तानी मौजूदा समय में श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। इस लीग में अब तक दोनों टीमों का 35 बार आमना-सामना हुआ है, इस दौरान PBKS ने 18 बार बाजी मारी है। वहीं, मुंबई इंडियंस पंजाब के विरुद्ध 17 मुकाबले जीतने में सफल रही है। इस आंकड़े से पता चलता है कि दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कितनी कड़ी टक्कर देती हैं। 

यह भी पढ़ें: 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टी20 क्रिकेट में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के

2. चेन्नई सुपर किंग्स 

चेन्नई सुपर किंग्स संयुक्त रूप से आईपीएल की सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम है। मुंबई और चेन्नई ने 5-5 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। मैदान पर जब भी CSK और MI की टीमों की भिड़ंत होती है, तो रोमांच की सारी हदें पार हो जाती हैं। आईपीएल में चेन्नई की टीम मुंबई को 39 मुकाबलों में से 18 बार रौंदने में सफल रही है। वहीं, MI ने चेन्नई टीम का 21 बार खेल खत्म किया है। 

3. दिल्ली कैपिटल्स 

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराने के मामले में तीसरे पायदान पर मौजूद है। DC की टीम ने मुंबई के खिलाफ 35 मैच खेले हैं और 17 दफा जीत का परचम लहराने में सफल रही है। इस दौरान दिल्ली को MI के हाथों 21 बार हार का स्वाद चखना पड़ा है। IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने लगातार 4 बार मात दी थी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में