CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टी20 क्रिकेट में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के

टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों में से 4 ने 400 से अधिक छक्के लगाए हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Virat Kohli and Sanju Samson
Virat Kohli and Sanju Samson

Most Sixes by Indian Batters in T20 Cricket: टी20 क्रिकेट फैंस जिस चीज़ को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित रहते हैं, वो इसमें बल्लेबाजों द्वारा लगाए जाने वाले लंबे-लंबे छक्के हैं। विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय बल्लेबाजों ने भी इस छोटे फॉर्मेट में अपनी धाक जमाई है और दुनिया भर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। चाहे आईपीएल हो या अंतरराष्ट्रीय टी20, भारत के इन दिग्गजों ने अपनी पावर-हिटिंग से रनों की बरसात की है। 

टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 463 मुकाबलों में 1056 छक्के लगाए हैं। इस आर्टिकल में हम उन 5 भारतीय बल्लेबाजों का जिक्र करेंगे, जिन्होंने टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की है।   

5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं

1. रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित को फैंस हिटमैन के नाम से जानते हैं और इस फॉर्मेट में उनकी बादशाहत देखने को मिलती है। भारत के पूर्व कप्तान रोहित ने टी20 फॉर्मेट में 466 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 571 छक्के ठोके हैं। इस फॉर्मेट में रोहित 12,336 रन बना चुके हैं। 

2. विराट कोहली 

विराट कोहली खेल के मैदान पर अपनी ताकत से ज्यादा टाइमिंग दिखाने में विश्वास रखते हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में 417 मुकाबले खेलते हुए 441 छक्के जमाए हैं। इस दौरान किंग कोहली ने 42.06 की औसत से 13,672 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: जीत के लिए तरस रही KKR के लिए आई बड़ी गुड न्यूज, मथीशा पथिराना जल्द टीम को करेंगे ज्वाइन

3. सूर्यकुमार यादव 

सूर्यकुमार यादव भारतीय फैंस के बीच मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज के तौर पर फेमस है। सूर्या ने आईपीएल में धमाल मचाने के बाद भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्या ने टी20 क्रिकेट में 422 छक्के लगाए हैं। उन्होंने ये कारनामा 363 मैचों में किया है और 9.532 रन बनाए हैं। 

4. संजू सैमसन 

संजू सैमसन अब टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि शनिवार, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए हासिल की। अपनी 115* रनों की पारी में सैमसन ने 5 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। सैमसन के नाम अब टी20 क्रिकेट में 401 छक्के हो गए हैं। 

5. एमएस धोनी 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं, जो छक्के लगाने के लिए अपनी पावर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। धोनी का जलवा अब सिर्फ आईपीएल में देखने को मिलता है। CSK को पांच खिताब जिताने वाले धोनी टी20 क्रिकेट में अब तक 350 ठोक चुके हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में