CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: जीत के लिए तरस रही KKR के लिए आई बड़ी गुड न्यूज, मथीशा पथिराना जल्द टीम को करेंगे ज्वाइन

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे जल्द ही KKR स्क्वॉडज्वाइन करेंगे।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Matheesha Pathirana
Matheesha Pathirana

Matheesha Pathirana Clears Fitness Test: कोलकाता नाइट राइडर्स इकलौती ऐसी टीम है, जिसने अभी तक IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीता है। यही वजह है कि कोलकाता को इस सीजन की सबसे कमजोर टीमों में गिना जा रहा है। हालांकि, KKR को अपने पांचवें मुकाबले से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट का फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।

News 18 की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए श्रीलंका क्रिकेट से एनओसी मिल गई है, जिससे अब वो जल्द ही टीम के साथ जुड़ पाएंगे। पथिराना के आने से टीम के कमजोर गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी। 

मथीशा पथिराना ने फिटनेस टेस्ट किया पास 

बता दें कि अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली कोलकता टीम को मौजूदा सीजन में अपना पांचवां मैच 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध खेलना है। पथिराना आगामी मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं, इसे लेकर कुछ कह पाना मुश्किल है। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पथिराना चेन्नई में केकेआर के स्क्वॉड को ज्वाइन कर लेंगे। 

यह भी पढ़ें: CSK vs DC: मैदान के बाहर रहकर भी 'नितीश राणा' पर गिरी गाज, अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी, लगा तगड़ा जुर्माना

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सीजन में 4 मैच खेल चुकी है और उसे तीन में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। टीम की असली समस्या डेथ ओवर्स में साफ दिख रही है, जहां गेंदबाज विरोधी बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार ने इन दिक्कतों को और ज्यादा उजागर कर दिया है, इसीलिए पथिराना की वापसी टीम के लिए बहुत जरूरी मानी जा रही है।

पथिराना के IPL करियर के आंकड़े 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पथिराना को केकेआर ने आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था। उनके आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने 32 मैचों में 47 विकेट हासिल किए हैं। 2023 में पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स को टाइटल जिताने में अहम योगदान दिया था।  पथिराना की काबिलियत को दर्शाते हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में