CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

CSK vs DC: मैदान के बाहर रहकर भी 'नितीश राणा' पर गिरी गाज, अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी, लगा तगड़ा जुर्माना

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के नितीश राणा पर भारी जुर्माना लगा गया है। CSK vs DC मैच में अंपायर से बहस और अपशब्दों के इस्तेमाल के कारण BCCI ने उनकी 25% मैच फीस काट ली है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों बिना मैच खेले मिली यह सजा।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Nitish Rana Umpire Fight
Nitish Rana Umpire Fight

Nitish Rana Fined: आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के ऊपर मोटे जुर्माने लगने का सिलसिला जारी है। अब नितीश राणा भी इसका शिकार हो गए हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के दौरान अंपायर से भिड़ना (Nitish Rana Fight with Umpire) भारी पड़ गया है, जिसके चलते BCCI ने उनके खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है। राणा की मैच फीस में 25% की कटौती की गई है। वहीं, उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। 

नितीश राणा अम्पायर से क्यों भिड़े थे?

यह मामला दिल्ली की पारी के 19वें ओवर के दौरान देखने को मिला था। दरअसल, ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव्स पसीने के चलते गीले हो गए थे, क्योंकि वो काफी देर से क्रीज पर टिके हुए थे। इस ओवर की दो गेंदें खेलने के बाद, उन्होंने अम्पायर्स से अपने ग्लव्स को बदलने की अनुमति मांगी, जिसे नहीं माना गया। इस फैसले से नितीश राणा काफी गुस्सा हो गए और वो मैदान के बाहर चौथे अम्पायर आशीष सहस्त्रबुद्धे से तीखी बहस करते दिखाई दिए। इसी ओवर में जब स्टब्स 60 रन की पारी खेलकर आउट हुए, तो DC के खेमे की नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई। स्टब्स भी इस दौरान आउट होने के बाद काफी खफा नजर आए। वह दिल्ली को जीत दिलाने के करीब थे। 

नितीश राणा को क्या सजा मिली?

नितीश राणा इस मुकाबले में दिल्ली की प्लेइंग-11 का हिस्सा भी नहीं थे, इसके बावजूद उनके खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया गया है। बीसीसीआई ने राणा को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन का दोषी पाया है, जो अपशब्दों का इस्तेमाल करने से जुड़ा है। राणा की मैच फीस में 25% की कटौती की गई है। वहीं, उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज राणा ने अपनी गलती को मान लिया है और मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली है। 

यह भी पढ़ें: 5 सबसे बड़े टोटल जो IPL में पावरप्ले में बने हैं

CSK को मिली पहली जीत 

आईपीएल 2026 में आखिरकार चेन्नई का जीत का खाता खुल गया है। CSK ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा और 2 अंक अर्जित करने में कामयाब रहा। इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 56 गेंदों पर 115* रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में