CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

GT vs PBKS Pitch Report: जानें अहमदाबाद की पिच का मिजाज कैसा रहेगा, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में जानें GT vs PBKS Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्टेड विनर।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
GT vs PBKS Pitch Report Narendra Modi Stadium
GT vs PBKS Pitch Report Narendra Modi Stadium

GT vs PBKS: IPL 2026 में रविवार, 3 मई को दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच में एक तरफ शुभमन गिल होंगे तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर। दो युवा कप्तानों की लड़ाई देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस लेख में हम आपको गुजरात बनाम पंजाब मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्टेड मैच विनर की जानकारी देंगे।

GT vs PBKS मैच प्रीव्यू 

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के मैच नंबर 46 में गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस मुकाबले का वेन्यू अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी। दोनों टीमों के बीच सीजन में दूसरी टक्कर है। इससे पहले 31 मार्च को मुल्लांपुर में मुकाबला खेला गया था, जिसमें पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी। 

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम ने अपने पिछले सात मैचों में पांच जीत दर्ज की हैं। अपने पिछले मैच में GT ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था। अंक तालिका में गुजरात की टीम 9 मैचों में 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। 

दूसरी तरफ, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। इस टीम ने अपने पहले सात मैचों में एक भी हार का सामना नहीं किया। हालांकि, पिछले में पंजाब को राजस्थान रॉयल्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बावजूद पंजाब के जबरदस्त प्रदर्शन को नकारा नहीं जा सकता है। अंक तालिका में 13 अंकों के साथ पंजाब की टीम पहले स्थान पर मौजूद है। 

GT vs PBKS मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: GT vs PBKS
  • तारीख:  3 मई, 2026
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 PM IST
  • स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद  
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

GT vs PBKS: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजों की मौज होती है लेकिन गेंदबाजों के लिए भी थोड़ी मदद रहती है। GT vs PBKS मैच पिच नंबर 5 पर होना है, जहां पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे लेकिन फिर गुजरात टाइटंस को महज 99 पर ऑल आउट कर दिया था। यह काली मिट्टी वाली पिच है, इसी वजह से बल्ले और गेंद की जंग में मामला एकतरफा रहने की उम्मीद कम है। हालांकि, शाम का मुकाबला होने के कारण दूसरी पारी में ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण रन चेज में आसानी हो सकती है। 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े 

विवरण जानकारी
शहर अहमदाबाद
देश भारत
पहला मैच 20/03/2010
अंतिम T20 मैच 30/04/2026
कुल खेले गए मैच 48
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच 24 (50.00%)
बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच 24 (50.00%)
टॉस जीतकर जीते मैच 22 (45.83%)
टॉस हारकर जीते मैच 26 (54.17%)
बिना परिणाम वाले मैच 0 (0.00%)
सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी 129 — शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस), 26/05/2023 बनाम मुंबई इंडियंस
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/10 — एम. एम. शर्मा (गुजरात टाइटंस), 26/05/2023 बनाम मुंबई इंडियंस
सर्वोच्च टीम स्कोर 243/5 — पंजाब किंग्स, 25/03/2025 बनाम गुजरात टाइटंस
न्यूनतम टीम स्कोर 89 — गुजरात टाइटंस, 17/04/2024 बनाम दिल्ली कैपिटल्स
सबसे बड़ा सफल रन चेज 204/3 — गुजरात टाइटंस, 19/04/2025 बनाम दिल्ली कैपिटल्स
प्रति विकेट औसत रन 28.17
प्रति ओवर औसत रन 8.99
पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर 177.96

GT vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: मानव सुथार

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार 

यह भी पढ़ें: GT vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 46, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

GT vs PBKS मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

गुजरात और पंजाब की टक्कर में विजेता का अनुमान लगाना थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन हालिया फॉर्म को ध्यान में रखते हुए पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी लग रहा है। पंजाब की ताकत उसकी बल्लेबाजी है और लगभग हर गेंदबाजी अटैक के सामने परफॉर्म किया है। जबकि गुजरात की टीम अपने टॉप ऑर्डर पर ज्यादा निर्भर है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में