Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

KKR vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 28, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें KKR vs RR Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
KKR vs RR Dream11 Team
KKR vs RR Dream11 Team

KKR vs RR मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार दोपहर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम मे खेला जाएगा। तीन बार आईपीएल खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन में अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। गेंदबाजों के कमजोर प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। हालांकि टीम के पास कैमरन ग्रीन और सुनील नरेन जैसे अनुभवी ऑलराउंडर मॊजूद हैं, फिर भी टीम अपने समर्थको की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई है।

इसके विपरीत, राजस्थान रॉयल्स का अब तक का प्रदर्शन काफी संतोषजनक रहा है। उन्होंने अभी तक मात्र एक ही मुकाबला हारा है और अंक तालिका में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई हुई है।  पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 रनों की एक बड़ी हार ने उनको थोड़ा मायूस जरुर किया होगा। लेकिन जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे उम्मीद है की टीम जल्द ही जोरदार वापसी करेंगी।

KKR vs RR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: KKR vs RR
  • तारीख:  19 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 03:30 PM IST
  • स्टेडियम: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

कोलकाता वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 32-33°C
  • बारिश की संभावना: 1%
  • ह्यूमिडिटी: 69%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम KKR फॉर्म
KKR हालिया फॉर्म: L, L, L, L, L

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: L, W, W, W, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

कोलकाता नाइट राइडर्स  6
राजस्थान रॉयल्स 4
बेनतीजा 0

ईडन गार्डन्स स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

ईडन गार्डन्स कोलकाता की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार, ज़्यादा रन वाला, काली मिट्टी से बना एक सपाट विकेट है, जिसमें गेंद का उछाल एक जैसा रहता है। यह अपने तेज़ आउटफ़ील्ड के लिए जाना जाता है और, हालाँकि शुरुआत में इसमें थोड़ा स्विंग मिलता है, फिर भी यह बल्लेबाजों के पक्ष में रहता है और इसमें ज़्यादा रन वाले मैच होते हैं। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 42%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 56%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (64%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 167
  • दूसरी पारी का औसत: 153

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

KKR vs RR संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11:

टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11:

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

कोलकाता नाइट राइडर्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
अंगकृष रघुवंशी WK 190 0
अजिंक्य रहाणे BAT 152 0
कैमरून ग्रीन AR 135 1
वैभव अरोड़ा BOW 1 7

राजस्थान रॉयल्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
ध्रुव जुरेल WK 176 0
यशस्वी जयसवाल BAT 184 0
वैभव सूर्यवंशी BAT 200 0
रवि बिश्नोई BOW 0 9

यह भी पढ़ें: IPL में एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली 5 टीमें, चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने रचा इतिहास

KKR vs RR कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
वैभव सूर्यवंशी अंगकृष रघुवंशी
यशस्वी जयसवाल कैमरून ग्रीन

KKR vs RR फैंटेसी टीम सुझाव:

KKR vs RR Dream11 Prediction
कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक वैभव सूर्यवंशी
हेड टू हेड कैप्टन पिक यशस्वी जयसवाल
डिफरेंशियल पिक कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-4-3-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार 5 मैच हारकर अंतिम स्थान पर है जबकि राजस्थान रॉयल्स का उम्दा प्रदर्शन उनकी टीम की मजबूती को प्रदर्शित करता है। राजस्थान कोलकाता की तुलना में ज्यादा संतुलित टीम नजर आ रही है इसलिए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स का पक्ष मजबूत है।

प्रेडिक्शन: राजस्थान रॉयल्स।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में