CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL में एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली 5 टीमें, चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने रचा इतिहास

RCB vs DC मैच में बेंगलुरु की टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना 100वां मैच खेल रही है। जानें IPL में एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली 5 टीमें।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
RCB 100th match Chinnaswamy Stadium IPL
RCB 100th match Chinnaswamy Stadium IPL

5 Teams with most IPL matches at single venue: इंडियन प्रीमियर लीग में हर टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलने का पूरा फायदा उठाना चाहती है। होम ग्राउंड की पिच की समझ, लोकल कंडीशंस का अनुभव और अपने घरेलू फैंस का जोरदार समर्थन — ये सब मिलकर टीम के प्रदर्शन को कई गुना बेहतर बना देते हैं।

इसी वजह से कुछ टीमें साल दर साल एक ही मैदान पर लगातार खेलकर वहां मजबूत रिकॉर्ड भी बना लेती हैं। IPL के इतिहास में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर 100 मैच खेलकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। आइए जानते हैं IPL में एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली 5 टीमें कौन सी हैं। 

एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाली टॉप 5 टीमें

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 100 मैच, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

आरसीबी इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। टीम ने अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100 मुकाबले खेलकर IPL का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह किसी भी टीम द्वारा एक ही वेन्यू पर खेले गए सबसे ज्यादा मैचों की संख्या है। बेंगलुरु की टीम ने यहां पर 48 मैच जीते हैं और 46 में हार का  सामना भी किया है। इस वेन्यू पर उनका सबसे बड़ा स्कोर 263 है। 

2. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 98 मैच, ईडन गार्डन्स, कोलकाता

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में 98 मैच खेले हैं। टीम ने यहां 54 मैच जीते, 42 हारे और 2 मैच बेनतीजा रहे। ईडन में केकेआर का सबसे बड़ा स्कोर 261 रन रहा है और उनका प्रदर्शन काफी संतुलित रहा है।

3. मुंबई इंडियंस (MI) – 95 मैच, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में 95 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 57 जीत और 37 हार शामिल हैं। यहां मुंबई का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। टीम का सबसे बड़ा स्कोर इस मैदान पर 234 रन है।

यह भी पढ़ें: RCB vs DC: दिल्ली के खिलाफ ग्रीन जर्सी में क्यों खेल रही बेंगलुरु? जानें इसके पीछे की खास वजह

4. दिल्ली कैपिटल्स (DC) – 89 मैच, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में 89 मैच खेले हैं। टीम यहां 37 मैच जीत सकी, जबकि 49 में उसे हार मिली। इस मैदान पर दिल्ली का सबसे बड़ा स्कोर 257 रन रहा है।

5. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 80 मैच, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 80 मैच खेले हैं। यहां उन्होंने 53 मैच जीते हैं और उनका जीत-हार अनुपात 2.038 है, जो इस पूरी लिस्ट में सबसे बेहतर है। चेपॉक लंबे समय से सीएसके के लिए किला साबित होता आया है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में