RCB vs DC: दिल्ली के खिलाफ ग्रीन जर्सी में क्यों खेल रही बेंगलुरु? जानें इसके पीछे की खास वजह
RCB vs DC मैच में बेंगलुरु ग्रीन जर्सी में उतरी है। जानें इसके पीछे की वजह, टॉस अपडेट और दोनों टीमों की प्लेइंग XI की जानकारी।

Why is RCB wearing green jersey against DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिन के मैच को देखते हुए पिच थोड़ी धीमी रहने की उम्मीद है, इसलिए चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिल सकता है।
RCB vs DC मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी को लेकर हो रही है। टीम इस बार अपनी पारंपरिक लाल जर्सी की जगह हरे रंग की स्पेशल जर्सी में मैदान पर उतरी है। जैसे ही खिलाड़ी ग्रीन किट में नज़र आए, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी हलचल मच गई।
यह भी पढ़ें: IPL इतिहास की सबसे खराब शुरुआत: इन टीमों ने पहले 6 मैचों में नहीं जीता एक भी मुकाबला, चौंका देगी लिस्ट
RCB की ग्रीन जर्सी के पीछे की असली वजह क्या है?
दरअसल, RCB हर IPL सीजन में एक मैच खासतौर पर ग्रीन जर्सी में खेलती है। यह उनकी पुरानी ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ (Go Green) मुहिम का हिस्सा है। टीम का मकसद सिर्फ मैच जीतना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। ये खास जर्सी पूरी तरह रिसाइकिल्ड मटेरियल से बनाई जाती हैं। RCB का कहना है कि वे दुनिया की इकलौती कार्बन-न्यूट्रल T20 फ्रेंचाइजी हैं और अब कार्बन-पॉजिटिव बनने की दिशा में काम कर रही हैं।
इस पहल के जरिए टीम चाहती है कि खेल के मैदान के साथ-साथ प्रकृति की भी जिम्मेदारी निभाई जाए। फैंस और अन्य लोगों को भी पर्यावरण के प्रति ज्यादा संवेदनशील बनाने का संदेश दिया जाए।
RCB will be wearing a green jersey today as a part of the Green Initiative. It is made from recycled materials that show the franchise's commitment to sustainability. pic.twitter.com/8NGMLFJRz0
— CricKrida (@CricketKrida) April 18, 2026
RCB vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




