CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL इतिहास की सबसे खराब शुरुआत: इन टीमों ने पहले 6 मैचों में नहीं जीता एक भी मुकाबला, चौंका देगी लिस्ट

IPL इतिहास में KKR समेत कुछ टीमें ऐसी रही हैं, जो अपने पहले 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकीं। जानें किन टीमों ने सीजन की सबसे खराब शुरुआत की।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
KKR players during match, team failed to win first 6 matches in IPL 2026
KKR players during match, team failed to win first 6 matches in IPL 2026

Teams with no wins in the first 6 games of an IPL season: इंडियन प्रीमियर लीग में हर टीम का प्रयास होता है कि वह सीजन की धमाकेदार शुरुआत करे। शुरुआती मैचों में जीत मिलने से न सिर्फ टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि प्लेऑफ की राह भी काफी आसान हो जाती है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार टीमें शुरुआत में ही लड़खड़ा जाती हैं और लगातार हार का सिलसिला शुरू हो जाता है।

IPL जैसे स्पर्धी टूर्नामेंट में खराब शुरुआत टीम के पूरे सीजन पर भारी पड़ सकती है। खासकर जब कोई टीम अपने पहले कुछ मैचों में लय नहीं पकड़ पाती, तो अंक तालिका में पिछड़ना तय हो जाता है और मनोबल भी तेजी से गिरता है। ऐसा ही कुछ 2026 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हो रहा है। KKR समेत कुछ टीमें ऐसी रही हैं, जिन्होंने आईपीएल सीजन के अपने शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं की। यह किसी भी टीम के लिए सबसे अनचाहा और सबसे खराब रिकॉर्ड में से एक माना जाता है। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाती हैं और वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाता है। 

आइए जानते हैं उन टीमों के बारे में, जिन्होंने IPL में अपने पहले 6 मुकाबलों में जीत का खाता तक नहीं खोला और इतिहास में यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया:

1. डेक्कन चार्जर्स - IPL 2012

हैदराबाद की आईपीएल फ्रेंचाइजी को पहले डेक्कन चार्जर्स के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर सनराइजर्स हैदराबाद हुआ। 2012 का सीजन डेक्कन की टीम के लिए काफी खराब साबित हुआ था। इस दौरान टीम अपने पहले छह मैचों में एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाई थी। डेक्कन चार्जर्स को लगातार पांच हार मिली थीं और छठा मैच रद्द हो गया था। 

यह भी पढ़ें: SRH का मास्टरस्ट्रोक, IPL 2026 के लिए शामिल किया खूंखार गेंदबाज; जानें स्क्वाड में किसकी जगह ली

2. दिल्ली डेयरडेविल्स - IPL 2013

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दिल्ली डेयरडेविल्स है, जिसे अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से भी जाना जाता है। आईपीएल 2013 में दिल्ली की टीम की बेहद खराब शुरुआत रही थी और लगातार छह हार का सामना करना पड़ा था। इस खराब शुरुआत से टीम पूरे सीजन ही नहीं संभल पाई और महज सिर्फ तीन जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया। 

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - IPL 2019

इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम भी शामिल है, जिसके लिए आईपीएल 2019 काफी खराब साबित हुआ था। आरसीबी को एक के बाद एक पहले छह मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पूरे सीजन में बेंगलुरु की टीम 5 जीत ही दर्ज कर पाई थी और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहकर अपने अभियान का समाप्त किया था। 

4. मुंबई इंडियंस - IPL 2022

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का नाम भी आईपीएल के एक सीजन में अपने पहले छह मैच हारने वाली टीमों में शामिल है। मेगा ऑक्शन में मुंबई ने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया था और बाकी खिलाड़ी दूसरी टीमों में चले गए थे। इसका खामियाजा उसे उठाना पड़ा और टीम पूरे सीजन 14 में से सिर्फ चार मैच ही जीत पाई। सीजन के दौरान आठ हार में से छह शुरूआती मैचों में ही मिली थीं। 

5. कोलकाता नाइट राइडर्स - IPL 2026

आईपीएल 2026 से पहले मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे बड़ी पर्स वैल्यू का इस्तेमाल करते हुए कई बड़े नामों को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, सीजन के दौरान उनकी समस्या तब बढ़ गई, जब उनमें से कई प्रमुख गेंदबाज इंजरी या फिर अन्य कारणों से उपलब्ध नहीं हो पाए। वहीं, बल्लेबाजी में भी कई खिलाड़ी रनों के लिए जूझते नजर आ रहे हैं। इसी का खामियाजा कोलकाता की टीम को भुगतना पड़ रहा है और टीम अपने पहले छह मैचों में एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाई है। इस दौरान उसे पांच हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया गया था। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में