CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

SRH का मास्टरस्ट्रोक, IPL 2026 के लिए शामिल किया खूंखार गेंदबाज; जानें स्क्वाड में किसकी जगह ली

SRH ने IPL 2026 के बाकी मैचों के लिए खेला बड़ा दांव, खतरनाक गेंदबाज को किया टीम में शामिल। जानें किस खिलाड़ी की हुई छुट्टी।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Gerald Coetzee SRH IPL 2026 replacement for David Payne
Gerald Coetzee SRH IPL 2026 replacement for David Payne

SRH signed Gerald Coetzee as injury replacement of David Payne: IPL 2026 से खिलाड़ियों के चोटिल होकर बाहर होने का सिलसिला जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के जैक एडवर्ड्स और ब्राइडन कार्स पहले ही इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे और अब तेज गेंदबाज डेविड पेन भी शेष मैचों में नहीं नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले ही पेन के टखने की चोट के कारण बाहर होने की खबर आई थी। तब सभी के मन में सवाल था कि हैदराबाद की टीम उनकी जगह किस गेंदबाज को साइन करेगी, अब इसका जवाब मिल गया है। 

काव्या मारन के मालिकाना हक़ वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के मौजूदा सीजन के शेष मैचों के लिए डेविड पेन के रिप्लेसमेंट के रूप में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को साइन किया है। कोएत्जी को पिछले साल हुए ऑक्शन के दौरान किसी ने भी नहीं खरीदा था, तब काफी हैरानी हुई थी लेकिन अब उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया है। 

SRH ने डेविड पेन के रिप्लेसमेंट के रूप में गेराल्ड कोएत्जी को किया साइन 

आईपीएल 2026 के लिए डेविड पेन भी नीलामी के दौरान अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, जब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स बाहर हुए तो उनके रिप्लेसमेंट के रूप में पेन को साइन किया गया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दो मुकाबले खेले और इस दौरान दो सफलताओं के साथ 70 रन दिए। फिर उनके चोटिल होकर बाहर होने की खबर आई, जिसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने गेराल्ड कोएत्जी को साइन किया। 

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़ा; T20I में बनीं भारत की नंबर-1 रन मशीन

आईपीएल की मीडिया रिलीज के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शेष मैचों के लिए डेविड पेन के स्थान पर गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कोएत्जी दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 67 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। कोएत्जी पूर्व में गुजरात टाइटन्स (जीटी) और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं और 14 आईपीएल मैच में उनके नाम 15 विकेट हैं। वह 2 करोड़ रुपये में एसआरएच में शामिल होंगे।

IPL 2026 में आज SRH के सामने CSK की चुनौती 

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक चार मैच खेले हैं, इस दौरान दो में जीत दर्ज की हैं, जबकि दो में हार का सामना किया है। अब ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम को अपने पांचवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करना है। दोनों टीमों के बीच 18 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से हैदराबाद में मुकाबला खेला जाएगा। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा हराने के बाद, एसआरएच का आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा और उसकी नजर लगातार दो जीत दर्ज कर आ रही सीएसके को हराने पर होगी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में