Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

MI vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 24, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस आर्टिकल में MI vs PBKS Dream11 Prediction, कप्तान एंड टॉप पिक्स, पिच विश्लेषण और मैच की पूरी जानकारी हिंदी में बताई गई है।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
MI vs PBKS Dream11 Team
MI vs PBKS Dream11 Team

MI vs PBKS मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम की भीडंत पंजाब किंग्स के साथ होगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस सीजन में पूरी तरह से संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। यहां तक की मुंबई अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में भी पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से 18 रनों से हार गई। IPL के इस सत्र में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत ही निम्न स्तर का रहा है जबकि किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं आई है। टीम प्रबंधन को इस विषय में जल्द ही कोई रणनीतिक बदलाव करना होगा।

जबकि दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स अपनी शानदार फार्म का आनंद ले रही है। पंजाब किंग्स ने अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं हारा है और वह अंकतालिका में राजस्थान के बाद दूसरे नंबर पर है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुद आगे आकर बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला और वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस को अपने दर्शकों का समर्थन रहेगा तो वहीं पंजाब किंग्स के पास उसकी शानदार फार्म है इसलिए यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

MI vs PBKS मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: MI vs PBKS
  • तारीख: 16 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

मुंबई वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 28-29°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 73%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम MI फॉर्म
MI हालिया फॉर्म: L, L, L, W, L

टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: W, W, W, L, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

मुंबई इंडियंस  4
पंजाब किंग्स 6
बेनतीजा 0

वानखेडे स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बड़े पैमाने पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहाँ की लाल मिट्टी वाली पिच पर गेंद में एक जैसा पेस और बाउंस मिलता है, जिससे T20 मैचों में खूब रन बनते हैं। तेज़ गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, लेकिन आम तौर पर यह बल्लेबाजों के लिए मददगार और छोटी बाउंड्री वाला मैदान है, जहाँ ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करना ज़्यादा पसंद किया जाता है।।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 48%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 51%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (55%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 171
  • दूसरी पारी का औसत: 160

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

MI vs PBKS संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस संभावित 11:

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिशेल सेंटनर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा (इम्पैक्ट प्लेयर)

पंजाब किंग्स संभावित 11:

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
रोहित शर्मा BAT 137 0
रयान रिकेलटन WK 135 0
सूर्यकुमार यादव BAT 106 0
हार्दिक पंड्या AR 67 2

पंजाब किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
कूपर कोनोली AR 119 0
प्रभसिमरन सिंह WK 131 0
श्रेयस अय्यर BAT 137 0
विजयकुमार विशाक BOWL 0 5

यह भी पढ़े: IPL के सिक्सर किंग बने विराट कोहली, राहुल-रोहित को पछाड़ा; RCB vs LSG मैच में रचा इतिहास

MI vs PBKS कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
रोहित शर्मा प्रभसिमरन सिंह
श्रेयस अय्यर हार्दिक पंड्या

MI vs PBKS फैंटेसी टीम सुझाव:

MI vs PBKS
मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक श्रेयस अय्यर
हेड टू हेड कैप्टन पिक रोहित शर्मा
डिफरेंशियल पिक प्रभसिमरन सिंह, हार्दिक पंड्या
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-4-3-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

ये दोनों टीमें काफी संतुलित है, लेकिन मुंबई इंडियंस के पास अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों का साथ रहेगा इसलिए वह इस मुकाबले मे वापसी की पुरजोर कोशिश करेगी। हालांकि पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की फॉर्म को देखते हुए इस मैच में पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।

संभावित विजेता: पंजाब किंग्स।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में