Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

NAM vs ZIM Dream11 Prediction, Match 3- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें NAM vs ZIM Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित अपडेट 4 मिनट पढ़ें
NAM vs ZIM Dream11 Prediction, Match 3 Namibia Tri-Nation Series
NAM vs ZIM Dream11 Prediction, Match 3 Namibia Tri-Nation Series

NAM vs ZIM मैच प्रीव्यू:

नामीबिया में खेली जा रही त्रिकोणीय T20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला मुकाबला नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच होगा। यह मुकाबला सोमवार की शाम को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में खेला जाएगा। मेजबान नामीबिया ने अपने पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराकर इस श्रृंखला की शानदार शुरुआत की है। नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को पिछले मुकाबले में 18 रनों से हराया था। इस मुकाबले में नामीबिया की तरफ से जान फ्राइलिंक 38 गेंदों पर 60 रन बनाकर जीत के हीरो रहे। 

तो वहीं दूसरी ओर, जिम्बाब्वे का हाल ही में T20 के मुकाबलों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने लगातार पिछले 5 मुकाबले गंवाए हैं। इस श्रृंखला मे भी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही है और वह अपने पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका से सात विकेट से हार गई। कप्तान सिकंदर राजा की अगुवाई में टीम इस श्रृंखला में आज जीत की शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरेगी। 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट में फिर हुआ बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रन से शिकस्त देकर दुनिया को किया हैरान

NAM vs ZIM मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: Namibia T20 Tri-Series 2026
  • मैच: NAM vs ZIM
  • तारीख: 31 अगस्त 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 5:30 PM IST
  • स्टेडियम: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Fancode

विंडहोक वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 17-18°C
  • बारिश की संभावना: 1%
  • ह्यूमिडिटी: 33%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम NAM फॉर्म
NAM हालिया फॉर्म: W, W, W, W, W

टीम ZIM फॉर्म
ZIM हालिया फॉर्म: L, L, L, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

नामीबिया  4
जिम्बाब्वे   6
बेनतीजा 0

नामीबिया क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच संतुलित है। शुरुआत में यह तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद देती है क्योंकि गेंद शुरू में मूव करती है और उछाल असमान रहता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह बल्लेबाज़ों के लिए बेहतर हो जाती है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 33%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 67%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (69%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 153
  • दूसरी पारी का औसत: 135

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

NAM vs ZIM संभावित प्लेइंग 11

नामीबिया संभावित प्लेईंग 11:

लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, गेरहार्ड इरास्मस(कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी ईटन, ज़ेन ग्रीन(विकेट कीपर), अलेक्जेंडर बसिंग वोल्शेंक, जोनाथन स्मिट, रुबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल, मैक्स हेन्गो

जिम्बाब्वे  संभावित प्लेईंग 11:

ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकन्दर रज़ा(कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मरुमानी(विकेट कीपर), ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, न्यूमैन न्यामुरी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी 

नामीबिया से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
जान फ्राइलिन्क BAT 60 0
रुबेन ट्रम्पेलमैन AR 12 3
जोनाथन स्मिट BOWL 0 3
गेरहार्ड इरास्मस AR 19 1

जिम्बाब्वे से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन  विकेट
सिकंदर रज़ा AR 10 0
ब्रायन बेनेट BAT 34 0
तदिवानाशे मरुमानी WK 30 0
ब्लेसिंग मुज़ारबानी BOWL 0 1

NAM vs ZIM कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
जान फ्राइलिन्क सिकंदर रज़ा
गेरहार्ड इरास्मस ब्लेसिंग मुज़ारबानी

NAM vs ZIM फैंटेसी टीम सुझाव:

NAM vs ZIM Dream11 Team
नामीबिया vs जिम्बाब्वे  ड्रीम 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक जान फ्राइलिन्क
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक गेरहार्ड इरास्मस
डिफरेंशियल पिक सिकंदर रज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-3-3-2

NAM vs ZIM Today Match Prediction – कौन मारेगा बाजी?

नामीबिया टीम इस मुकाबले के लिए ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है, और दूसरा यह टीम का घरेलू मैदान भी है। इसलिए नामीबिया के इस मुकाबले को जीतने की संभावना अधिक है।

संभावित विजेता: नामीबिया। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में