CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

क्रिकेट में फिर हुआ बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रन से शिकस्त देकर दुनिया को किया हैरान

नामीबिया में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच टी20 ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में प्रोटियाज टीम को मेजबान ने हराकर दुनिया को हैरान कर दिया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Namibia pulls off an upset South Africa
Namibia pulls off an upset South Africa

Namibia pulls off an upset South Africa: क्रिकेट में कभी-कभी एक ऐसा मुकाबला सामने आता है, जहां कागज पर मजबूत दिख रही टीम मैदान पर पूरी तरह बेबस नजर आती है। विंडहोक में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रनों से हराकर टी20 क्रिकेट का बड़ा उलटफेर कर दिया। खास बात यह है कि यह महज एक संयोग नहीं रहा, क्योंकि नामीबिया ने लगातार दूसरी बार टी20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी है।

नामीबिया ने खड़ा किया चुनौतीपूर्ण स्कोर

नामीबिया के विंडहोक में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की शुरुआत शानदार रही। जन फ्राइलिंक और लॉरेन स्टीनकैंप ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूत आधार दिया। फ्राइलिंक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 38 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि स्टीनकैंप ने 41 रनों की पारी खेली।

हालांकि बीच के ओवरों के बाद साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने वापसी की और नामीबिया को 20 ओवर में 163/9 के स्कोर तक सीमित कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से प्रेनेलन सुब्रायन ने 3 विकेट हासिल किए।

डेवाल्ड ब्रेविस की पारी नहीं आ सकी काम

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही जॉर्डन हरमन और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस पवेलियन लौट गए। इसके बाद भी टीम को डेवाल्ड ब्रेविस से उम्मीद थी।

ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 75 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए और लगातार दक्षिण अफ्रीका को मुकाबले में बनाए रखा। एक समय ऐसा लग रहा था कि ब्रेविस अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा देंगे। लेकिन 18वें ओवर में ब्रेविस के आउट होते ही प्रोटियाज की जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। नामीबिया के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में जबरदस्त दबाव बनाए रखा और साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 145/9 ही बना सका।

यह भी पढ़े- ‘सिर्फ टैलेंट काफी नहीं…’ रोहित शर्मा को लेकर स्टीव वॉ ने क्यों उठाया सवाल?

ट्रम्पेलमैन और जेजे स्मिट ने पलटा मैच

नामीबिया की जीत में रूबेन ट्रम्पेलमैन और जे जे स्मिट की गेंदबाजी सबसे बड़ी वजह रही। ट्रम्पेलमैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि स्मिट ने भी 31 रन देकर तीन विकेट झटके। दोनों ने अहम मौकों पर विकेट निकालकर साउथ अफ्रीका की रनगति पर ब्रेक लगाया।

इस जीत के साथ नामीबिया ने टी20 ट्राई-सीरीज (नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे) में शानदार शुरुआत की है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए यह हार बड़ा झटका है। नामीबिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में