CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

‘सिर्फ टैलेंट काफी नहीं…’ रोहित शर्मा को लेकर स्टीव वॉ ने क्यों उठाया सवाल?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। उनके खेलने को लेकर स्टीव वॉ का बड़ा बयान सामने आया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma's chances for the 2027 World Cup
Rohit Sharma's chances for the 2027 World Cup

Rohit Sharma's chances for the 2027 World Cup: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस बीच सबसे बड़ा सवाल भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों को लेकर बना हुआ है। फैंस विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक बार फिर वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहते हैं। जिसमें एक तरफ विराट का टूर्नामेंट में खेलना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अभी भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के बयान ने इस चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है।

रोहित शर्मा के भविष्य पर स्टीव वॉ ने कही बड़ी बात

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 1999 में वनडे वर्ल्ड कप जीता चुके पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि अगर रोहित शर्मा खुद को फिट रखते हैं और पूरी गंभीरता के साथ क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं, तो उनके पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का पूरा मौका है। हालांकि, इसके लिए सबसे जरूरी चीज रोहित की इच्छा और तैयारी होगी।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में स्टीव वॉ ने कहा कि इस सवाल का जवाब खुद रोहित शर्मा ही दे सकते हैं। उनके मुताबिक उम्र बढ़ने के बावजूद रोहित के पास वह स्किल और अनुभव मौजूद है, जिससे वह बड़े स्तर पर रन बना सकते हैं। लेकिन उन्हें खुद को 100 प्रतिशत तैयार रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

यह भी पढ़े- कोलंबो टेस्ट में कहां चूक गई टीम इंडिया? 3 गलतियों ने जीत को ड्रॉ में बदला

सिर्फ टैलेंट से नहीं बनेगी बात, फिटनेस और कंसिस्टेंसी भी रहेगी अहम- स्टीव वॉ

स्टीव वॉ ने साफ कहा कि

“अगर रोहित की तैयारी और खेलने की इच्छा मजबूत है, तो वह 2027 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। लेकिन अगर इन दोनों चीजों में कमी आती है, तो उनके लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है। यानी सिर्फ टैलेंट के दम पर रोहित की दावेदारी मजबूत नहीं होगी, बल्कि फिटनेस और लगातार अच्छा प्रदर्शन भी बेहद अहम होगा।“ 

लॉर्ड्स में शतक ने बदल दिया था समीकरण

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल भविष्य को लेकर सवाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी उठे थे। तीसरे वनडे से पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला भारतीय जर्सी में रोहित का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, बीसीसीआई सचिव ने साफ किया था कि रोहित तब तक टीम की योजना का हिस्सा रहेंगे, जब तक वह भविष्य की रणनीति में फिट बैठते हैं। इसके बाद रोहित ने लॉर्ड्स वनडे में शानदार शतक जड़कर तमाम अटकलों का जवाब दे दिया था।

वेस्टइंडीज सीरीज पर रहेंगी नजरें

अब रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे। सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। यह श्रृंखला उनके लिए 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। रोहित अगर इस सीरीज में लगातार बड़ी पारियां खेलने में सफल रहते हैं, तो वर्ल्ड कप के लिए उनकी दावेदारी और मजबूत होगी। वहीं, प्रदर्शन में गिरावट आने पर टीम इंडिया के युवा विकल्पों के बीच उनकी जगह को लेकर बहस तेज हो सकती है।

ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा नजर आएंगे या नहीं, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। लेकिन इतना तय है कि आने वाले महीनों में रोहित की फिटनेस, तैयारी और प्रदर्शन ही उनके भविष्य की सबसे बड़ी तस्वीर तय करेंगे।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में