CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

कोलंबो टेस्ट में कहां चूक गई टीम इंडिया? 3 गलतियों ने जीत को ड्रॉ में बदला

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में परिणाम नहीं निकल सका। एक समय इस मैच में टीम इंडिया को जीत के करीब देखा जा रहा था।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Team India's errors in the Colombo Test
Team India's errors in the Colombo Test

Team India's errors in the Colombo Test:  भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने 1-0 से जीत ली। इस सीरीज में गॉल में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत के बाद कोलंबो के दूसरे टेस्ट मैच में भी लगभग जीत की तैयारी कर ली थी, लेकिन आखिर में कुछ चूक ने पानी फेर दिया। कोलंबो में शुभमन गिल की सेना ने 213 रन की भारी लीड के साथ श्रीलंका को फॉलोऑन खिलाया।

उस वक्त किसी से सपने में भी नहीं सोचा था कि ये मैच ड्रॉ में बदल जाएगा। लेकिन फिर भारतीय टीम से मैच के दौरान कुछ ऐसी गलतियां हुई कि जीते जीताएं मैच में ड्रॉ की निराशा झेलनी पड़ी। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 3 कारण क्यों भारतीय टीम को इस मुकाबले में ड्रॉ झेलना पड़ा।

#1. फॉलोऑन का फैसला बना बड़ा दांव

भारत ने पहली पारी में 503/9 घोषित करने के बाद श्रीलंका को सिर्फ 290 रन पर समेट दिया और 213 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने फॉलोऑन लागू करने का फैसला किया। यह फैसला आक्रामक जरूर था, लेकिन श्रीलंका को दूसरी पारी में लगातार बल्लेबाजी का मौका मिल गया। मौसम और पिच की परिस्थितियों को देखते हुए भारत के गेंदबाजों के लिए विकेट निकालना आसान नहीं रहा। गिल ने भी बाद में माना कि मौसम को ध्यान में रखते हुए फॉलोऑन का फैसला लिया गया था।

#2. सोनल दिनुषा बने भारत की राह का सबसे बड़ा रोड़ा

भारत की जीत के रास्ते में सबसे बड़ी दीवार बनकर खड़े हुए सोनल दिनुषा। फॉलोऑन के बाद जब श्रीलंका पर हार का खतरा मंडरा रहा था, तब दिनुषा ने अद्भुत धैर्य दिखाते हुए नाबाद 133 रन की पारी खेल दी। उन्होंने पहले कशारा नुवान्था के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की और फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों को लगातार परेशान किया। दिनुषा की पारी सिर्फ रन बनाने वाली नहीं, बल्कि समय निकालने वाली पारी भी थी। आखिरकार उनकी जुझारू बल्लेबाजी ने भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

यह भी पढ़े- लॉर्ड्स टेस्ट के बीच पाकिस्तान का बड़ा ड्रामा, इमरान खान को लेकर PCB ने दे दी मैच छोड़ने की धमकी

#3. आखिरी दिन विकेटों के लिए तरसते रहे भारतीय गेंदबाज

भारत के लिए सबसे निराशाजनक पहलू आखिरी दिन का प्रदर्शन रहा। श्रीलंका सिर्फ चार विकेट के सहारे दिन की शुरुआत कर रहा था और भारत जीत से कुछ कदम दूर नजर आ रहा था। लेकिन दिनुषा और श्रीलंका के निचले क्रम ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। दिनुषा ने पूरे दिन एक छोर संभाले रखा और श्रीलंका को 429/9 तक पहुंचा दिया। भारत जरूरी विकेट हासिल नहीं कर सका और आखिरकार मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस तरह बड़े अंतर की बढ़त के बावजूद टीम इंडिया श्रीलंका का आखिरी विकेट नहीं निकाल सकी।

 

टैग:IndiaSri Lanka
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में