CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

लॉर्ड्स टेस्ट के बीच पाकिस्तान का बड़ा ड्रामा, इमरान खान को लेकर PCB ने दे दी मैच छोड़ने की धमकी

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के पहले ही दिन के खेल के बीच बड़ा विवाद चर्चा का विषय बन गया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
PCB's boycott threat regarding the Lord's Test
PCB's boycott threat regarding the Lord's Test

PCB's boycott threat regarding the Lord's Test: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्रिकेट से बीच एक ऐसा विवाद खड़ा हो गया, जिसने कुछ देर के लिए पूरे मुकाबले पर संकट के बादल ला दिए। मामला इतना बढ़ गया कि पाकिस्तान की ओर से मैच के अगले सेशन में मैदान पर नहीं उतरने तक की बात सामने आ गई। सवाल उठने लगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इतनी कड़ी आपत्ति जतानी पड़ी? 

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू बना विवाद की वजह

इस पूरे विवाद के केंद्र में थे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे। दरअसल, पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान इंग्लैंड के ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान खान के बेटों सुलेमान खान और कासिम खान का एक खास इंटरव्यू प्रसारित किया। यह बातचीत इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मशहूर कमेंटेटर माइकल एथरटन ने की थी। करीब 18 मिनट लंबे इस इंटरव्यू में दोनों भाइयों ने पाकिस्तान में अपने पिता इमरान खान के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर कई गंभीर दावे और आरोप लगाए।

प्रसारण से पहले PCB की एंट्री, स्काई स्पोर्ट्स के सामने रखी बड़ी शर्त

इंटरव्यू के प्रसारण से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सक्रिय हो गया था। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने लंच ब्रेक शुरू होने से पहले स्काई स्पोर्ट्स से संपर्क किया और कार्यक्रम के प्रसारण पर आधिकारिक तौर पर आपत्ति दर्ज कराई। बोर्ड की चिंता सिर्फ शिकायत तक सीमित नहीं रही, बल्कि कथित तौर पर उसने बेहद कड़ा कदम उठाने का संकेत भी दिया।

यह भी पढ़े- एक टेस्ट में 3 बड़े रिकॉर्ड! सोनल दिनुषा ने रचा ऐसा इतिहास, देखकर चौंक जाएंगे

PCB की धमकी से लॉर्ड्स टेस्ट पर मंडराया संकट

रिपोर्ट के अनुसार, PCB ने स्काई के सामने यह विकल्प रखा कि अगर इमरान खान के बेटों वाला इंटरव्यू प्रसारित किया गया, तो पाकिस्तान की टीम लंच के बाद मैच के दूसरे सेशन के लिए मैदान पर नहीं उतर सकती है। यानी एक टेलीविजन इंटरव्यू के कारण लॉर्ड्स टेस्ट का मुकाबला बीच में ही रुकने की नौबत आ सकती थी।

पहले टला इंटरव्यू, फिर हुआ प्रसारण; अब सबकी नजरें पाकिस्तान पर

हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। शुरुआती बातचीत के बाद स्काई स्पोर्ट्स ने कथित तौर पर इंटरव्यू को कुछ समय के लिए टाल दिया, जिससे लगा कि विवाद फिलहाल शांत हो गया है। लेकिन बाद में ब्रॉडकास्टर ने करीब 18 मिनट की पूरी बातचीत ऑन एयर कर दी। इसके बाद सबकी नजरें पाकिस्तान की टीम पर टिक गईं कि क्या वह अपनी धमकी के मुताबिक मैदान से बाहर रहेगी?

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में