CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

एक टेस्ट में 3 बड़े रिकॉर्ड! सोनल दिनुषा ने रचा ऐसा इतिहास, देखकर चौंक जाएंगे

श्रीलंका के 25 साल के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में दोनों पारियों में शतक लगाया, उन्होंने इस पारी के दौरान कुछ रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Sonal Dinusha's 3 major records in Colombo
Sonal Dinusha's 3 major records in Colombo

Sonal Dinusha's 3 major records in Colombo: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने 1-0 से अपने नाम कर लिया। लेकिन श्रीलंका ने गॉल में पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को ड्रॉ करवा कर बड़ी कामयाबी हासिल की। श्रीलंका के लिए इस सीरीज की सबसे बड़ी खोज युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी सोनल दिनुषा रहे।

25 साल के इस होनहार खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से काफी जबरदस्त प्रभावित किया। श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर अपने नाम एक साथ कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज कराईं। दिनुषा अब श्रीलंका के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ एक ही मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया है। उनके प्रदर्शन ने उन्हें श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाजों की खास सूची में भी जगह दिला दी।

#1. भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई

सोनल दिनुषा भारत के खिलाफ एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले श्रीलंका के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा दलीप मेंडिस और अरविंदा डी सिल्वा कर चुके थे। दलीप मेंडिस ने 1982 में चेन्नई में भारत के खिलाफ दोनों पारियों में 105-105 रन बनाए थे। वहीं, 1997 में अरविंदा डी सिल्वा ने कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर पहली पारी में 146 और दूसरी पारी में 120 रन की शानदार पारियां खेली थीं। अब दिनुषा ने इस खास क्लब में अपनी जगह बना ली है।

यह भी पढ़े- कैसे सोनल दिनुशा टीम इंडिया के लिए बन गए सबसे बड़ी पहेली? एक अकेले खिलाड़ी ने भारतीय टीम के उड़ाएं होश

#2. एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले श्रीलंका के 8वें बल्लेबाज

दिनुषा एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले श्रीलंका के आठवें बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले अरविंदा डी सिल्वा ने दो बार, जबकि कुमार संगकारा ने भी दो बार यह उपलब्धि हासिल की थी। दलीप मेंडिस, असंका गुरुसिन्हा, तिलकरत्ने दिलशान, धनंजय डी सिल्वा और कामिंडु मेंडिस भी इस सूची में शामिल हैं। दिनुषा का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाना बल्लेबाज की निरंतरता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाता है।

#3. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज

सोनल दिनुषा ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन शतक लगाकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अरविंदा डी सिल्वा ने दो अलग-अलग मौकों पर यह कारनामा किया था। इस सूची में जैक कैलिस, हाशिम अमला, कुमार संगकारा, यूनिस खान, मार्नस लाबुशेन और केन विलियमसन जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं। दिनुषा का नाम अब इस खास वैश्विक सूची में शामिल होना उनके शानदार टेस्ट प्रदर्शन को दिखाता है।

  1. अरविंद डी सिल्वा (श्रीलंका) बनाम पाकिस्तान (घरेलू, 1997)
  2. अरविंद डी सिल्वा (श्रीलंका) बनाम भारत (घरेलू, 1997)
  3. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) बनाम पाकिस्तान (बाहर, 2007)
  4. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) बनाम भारत (बाहर, 2010)
  5. कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम बांग्लादेश (घरेलू, 2013)
  6. यूनिस खान (पाकिस्तान) बनाम ऑस्ट्रेलिया (न्यूट्रल, 2014)
  7. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम वेस्टइंडीज (घरेलू, 2022)
  8. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका (घरेलू, 2024)
  9. सोनल दिनुशा (श्रीलंका) बनाम भारत (घरेलू, 2026)
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में