CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

NEP vs OMN Dream11 Prediction, ICC CWC League 2 2026- मैच 103, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में NEP vs OMN Dream11 टीम, कप्तान और टॉप पिक्स, पिच विश्लेषण और मैच की पूरी जानकारी हिंदी में बताई गई है।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
NEP vs OMN Dream11 Team
NEP vs OMN Dream11 Team

NEP vs OMN मैच प्रीव्यू:

ICC CWC League 2 के 103वें मुकाबले में नेपाल की टक्कर ओमान के साथ होगी। यह मुकाबला मंगलवार को त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर मे खेला जाएगा। नेपाल ने अभी तक 23 में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। बारिश से बाधित हुए पिछले मुकाबले में नेपाल ने UAE टीम को 6 रनों से हराया है। इस टूर्नामेंट में, दीपेंद्र सिंह ऐरी नेपाल के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में भी शतक लगाया है।

दूसरी ओर, ओमान 27 में से 14 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। हालांकि टीम को पिछले मुकाबले में यूएई से 54 रनों की हार का सामना करना पड़ा था। यूएई के 308 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम मात्र 254 रन बनाकर वापिस पेवेलियन लौट गई। कप्तान जतिंदर सिंह की अगुवाई में टीम का अभी तक का प्रदर्शन संतोषजनक है, और इसे बनाए रखने के लिए टीम के सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

NEP vs OMN मैच डिटेल्स:सीरीज/टूर्नामेंट: ICC CWC League 2 2026

  • मैच: NEP vs OMN
  • तारीख:  5 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 09:15 PM IST
  • स्टेडियम: त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, कीर्तिपुर
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Fancode

कीर्तिपुर वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 16-17°C
  • बारिश की संभावना: 55%
  • ह्यूमिडिटी: 100%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम NEP फॉर्म
NEP हालिया फॉर्म: W, L, W, L, L

टीम OMN फॉर्म
OMN हालिया फॉर्म: L, W, L, L, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

नेपाल

3

ओमान

7

बेनतीजा

0

त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की पिच संतुलित से लेकर गेंदबाजों के अनुकूल होती है, जो अक्सर शुरुआत में धीमी और कम उछाल वाली होती है। मैच की शुरुआत में तेज़ गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, जबकि बाद में स्पिनर हावी हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें पिच से अच्छी पकड़ और टर्न मिलता है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 62%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 38%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (56%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 219
  • दूसरी पारी का औसत: 199

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

NEP vs OMN संभावित प्लेइंग 11

नेपाल संभावित 11:

अर्जुन कुमाल, बिनोद भंडारी, भीम शर्की, रोहित कुमार पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, गुलशन झा, सोमपाल कामी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी

ओमान संभावित 11:

विनायक शुक्ला, हम्माद मिर्जा, जतिंदर सिंह, आशीष ओडेदरा, आर्यन बिष्ट, पृथ्वीकुमार दामुभाई माची, वसीम अली, नदीम खान, शकील अहमद, इमरान मुहम्मद, जितेन रामानंदी

नेपाल से टॉप पिक्स

खिलाड़ी 

भूमिका

रन

विकेट

दीपेंद्र सिंह ऐरी

AR

587

9

आरिफ शेख

AR

503

3

सोमपाल कामी

AR

203

26

संदीप लामिछाने

BOW

103

30

ओमान से टॉप पिक्स

खिलाड़ी 

भूमिका

रन

विकेट

जतिंदर सिंह

BAT

759

0

हम्माद मिर्जा

WK

609

0

जितेन रामानंदी

BAT

179

1

शकील अहमद

AR

166

47

 यह भी पढ़ें: IPL 2026: कल का MI vs LSG मैच किसने जीता? रोहित-रिकेल्टन ने मचाया धमाल

NEP vs OMN कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान

उप कप्तान

जतिंदर सिंह

दीपेंद्र सिंह ऐरी

शकील अहमद

संदीप लामिछाने

NEP vs OMN फैंटेसी टीम सुझाव:

NEP vs OMN
नेपाल vs ओमान 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक

जतिंदर सिंह

हेड टू हेड कैप्टन पिक

शकील अहमद

डिफरेंशियल पिक

दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने

ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन

1-3-4-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

ओमान इस लीग में नेपाल से लगभग 2 गुना ज्यादा मुकाबले जीत चुकी है, और दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलो में से ओमान 7 मुकाबले जीतकर नेपाल पर हावी रही है। इसलिए ओमान के पास यह मुकाबला जीतने की अधिक संभावना है।

संभावित विजेता: ओमान।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में