CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: कल का MI vs LSG मैच किसने जीता? रोहित-रिकेल्टन ने मचाया धमाल

MI vs LSG मैच में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की तूफानी पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया और अपना सबसे बड़ा रन चेज किया।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
MI beat LSG IPL 2026 47th Match
MI beat LSG IPL 2026 47th Match

Who won yesterday's MI vs LSG Match: 4 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की अब तक की अपनी सबसे यादगार जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया यह हाई-स्कोरिंग रोमांचक मुकाबला देखने लायक था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बना लिए थे, लेकिन मुंबई ने जवाब में सिर्फ 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन ठोक दिए और मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के असली हीरो रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन बने। दोनों ने शुरुआत से ही लखनऊ के गेंदबाजों को बिल्कुल भी सांस नहीं लेने दी और 229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने का बेहतरीन प्लेटफार्म तैयार किया। रिकेल्टन ने मात्र 32 गेंदों पर 83 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी वापसी यादगार बना दी। 

रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया

229 रनों का पीछा करते वक्त मुंबई इंडियंस को एक तेज़ और आक्रामक शुरुआत की सख्त ज़रूरत थी, और दोनों ने ठीक वैसा ही किया। पहले विकेट के लिए इन दोनों ने 143 रनों की जबरदस्त साझेदारी की, जिसने पूरे मैच को मुंबई के पक्ष में मोड़ दिया। पावरप्ले के सिर्फ 6 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 71 रन जमा कर लिए थे।

रयान रिकेल्टन ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाकर तहलका मचा दिया। वहीं रोहित शर्मा ने भी अपने क्लासिक अंदाज़ में बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में ही फिफ्टी ठोक दी। रोहित ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। दोनों के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ज्यादा देर क्रीज़ पर नहीं टिक सके, लेकिन नमन धीर और विल जैक्स ने आखिरी ओवरों में बिल्कुल भी घबराए बिना मैच को आराम से खत्म कर दिया। धीर 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जैक्स ने 4 गेंदों पर नाबाद 10 रन जोड़े। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से दो विकेट लेने वाले मणिमारन सिद्धार्थ सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

पूरन की तूफानी पारी बेकार चली गई

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था। उनकी शुरुआत बेहद आक्रामक रही और पावरप्ले में ही 90 रन जड़ दिए। निकोलस पूरन ने सिर्फ 21 गेंदों पर 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। पूरन ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की, लेकिन अंत में उनकी यह पारी मैच हारने के बाद बेकार साबित हुई।

मिचेल मार्श ने 25 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि हिम्मत सिंह नाबाद 40 और एडेन मार्करम नाबाद 31 रन बनाकर लखनऊ को 228 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई की तरफ से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके। 

आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े रन चेज में शामिल हुआ मुंबई का यह कमाल

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में 229 रन का लक्ष्य हासिल करके आईपीएल के सबसे बड़े सफल रन चेज की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा चेज 265 रनों का है, जो पंजाब किंग्स ने 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था। उसके बाद पंजाब किंग्स ने ही 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन चेज किए थे।

यह भी पढ़ें: RCB को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के बीच घर लौटे फिल साल्ट; जानें क्यों छोड़ा टीम का साथ

इस सूची में सनराइजर्स हैदराबाद का पंजाब के खिलाफ 246, मुंबई के खिलाफ 244 और राजस्थान के खिलाफ 229 रन का चेज भी शामिल है। अब मुंबई इंडियंस का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 229 रनों का यह सफल चेज भी उस खास लिस्ट में जुड़ गया है।

मुंबई के लिए यह जीत और भी खास इसलिए बन गई क्योंकि इससे पहले टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज 221 रनों का था, जो इसी सीजन वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आया था। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की दमदार पारियों के बूते मुंबई ने अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 268 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में