CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RCB को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के बीच घर लौटे फिल साल्ट; जानें क्यों छोड़ा टीम का साथ

RCB के ओपनर फिल साल्ट IPL 2026 के बीच इंजरी स्कैन के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं। फिट होकर उनके टीम से फिर जुड़ने की उम्मीद है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
RCB's opener Phil Salt returned UK for finger injury scans
RCB's opener Phil Salt returned UK for finger injury scans

Phil Salt returned home for finger scans: IPL 2026 से पहले काफी सारे खिलाड़ी चोट की समस्या से जूझते नजर आए। वहीं, कुछ खिलाड़ियों को सीजन के बीच इंजरी हुई, इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर फिल साल्ट का नाम भी शामिल है। साल्ट को उंगली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह RCB के लिए पिछले तीन मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहे और अब स्कैन्स के लिए वापस घर चले गए हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि फिल साल्ट की इंजरी का नेचर क्या है, लेकिन वह तीन मुकाबलों से बाहर थे और उनकी जगह हमवतन जैकेब बेथेल पारी की शुरुआत करते नजर आए। ईसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल साल्ट इंग्लैंड प्रबंधन के आग्रह पर घर लौटे हैं और उन्होंने अपनी इंजर्ड फिंगर का स्कैन भी करा लिया है। खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी दोनों को उम्मीद है कि उंगली की चोट जल्द ही ठीक हो जाएगी और साल्ट इस महीने भारत लौट सकेंगे। 

फिल साल्ट को चोट कैसे लगी?

इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले फिल साल्ट आईपीएल के मौजूदा सीजन में स्पेशलिस्ट बैटर के रूप में खेलते नजर आए, क्योंकि जितेश शर्मा विकेटकीपर के रूप में मौजूद हैं। इसी वजह से साल्ट बतौर फील्डर नजर आए और उन्होंने कुछ कमाल के कैच भी पकड़े। हालांकि, इसी दौरान उन्हें उंगली में चोट भी लग गई।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ घरेलू मैदान पर हुई हार के दौरान दूसरी पारी के छठे ओवर में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौका बचाने के लिए डाइव लगाते समय फिल साल्ट के बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। इसी वजह से उन्हें तीन मैचों में बाहर बैठना पड़ा। साल्ट ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और छह पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें: CSK के लिए डेब्यू करने वाला खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, MI के खिलाफ लगी थी चोट

साल्ट की अनुपस्थिति में बेथेल को मिल रहा है मौका, कॉक्स भी विकल्प के रूप में मौजूद 

RCB ने फिल साल्ट के चोटिल होने के बाद से ओपनर के रूप में विराट कोहली के साथ जैकेब बेथेल को मौके दिए हैं। हालांकि, बेथेल अभी तक अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं और उन्होंने तीन पारियों में 39 रन ही बनाए हैं। साल्ट के घर जाने के कारण बेथेल को आगे भी मौके मिल सकते हैं। लेकिन अगर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो फिर इंग्लैंड के ही बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को मौका मिल सकता है, जिन्हें बेंगलुरु की टीम ने मिनी ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था। 

अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम का अगला मुकाबला 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से है। आरसीबी की नजर अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए जीत की राह में वापसी करने पर होगी। अंक तालिका में बेंगलुरु 9 मैचों में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में