Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

PBKS vs GT Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 4, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में हम पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस ड्रीम 11 प्रिडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम के ऊपर नजर डालेंगे।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
PBKS vs GT Dream11 Team
PBKS vs GT Dream11 Team

PBKS vs GT मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। हालांकि फाइनल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी यूनिट में भारतीय बल्लेबाजों की भरमार है। नेहल वढेरा, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह तथा, श्रेयस अय्यर टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं।

दूसरी तरफ शुभमन गिल गुजरात टाइटंस का नेतृत्व करते नजर आएंगे उनके साथ देने के लिए टीम में साई सुदर्शन, जोस बटलर, जेसन होल्डर और अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान मौजूद है। साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा इस टीम से पिछले साल ऑरेंज और पर्पल कैप होल्डर रहे थे। दोनों टीमें आज एक मजबूत शुरुआत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

PBKS vs GT मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: PBKS vs GT
  • तारीख: 31 मार्च 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

चंडीगढ़ वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 30-31°C
  • बारिश की संभावना: 1%
  • ह्यूमिडिटी: 38%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: L, W, L, W, L

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: L, L, L, W, W

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

पंजाब किंग्स ने जीते  3
गुजरात टाइटंस ने जीते 3
बिना नतीजा 0

यादवेंद्र क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

इस मैदान की पिच तेज़ गेंदबाज़ों को उछाल और बेहतरीन कैरी देती है—खासकर शुरुआती पावरप्ले ओवरों के दौरान। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच आमतौर पर धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनरों को अच्छी ग्रिप और टर्न हासिल करने का मौका मिलता है। कुल मिलाकर पिच को संतुलित कहना गलत नहीं होगा।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 45%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 55%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (64%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 168
  • दूसरी पारी का औसत: 160

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक अच्छी रणनीति साबित हो सकती है।

PBKS vs GT संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंगस संभावित 11:

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मिशेल ओवेन, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजी चहल

गुजरात टाइटंस संभावित 11:

शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

पंजाब किंग से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका हालिया प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर BAT 3(10), 8(17), 49(47)
मार्कस स्टोइनिस AR 1-16, 2-46, 1-17
प्रियांश आर्य AR 5(4), 28(13), 82(57)
अजमतुल्लाह उमरजई AR 1-18, 4-15, 3-41

गुजरात टाइटंस किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका हालिया प्रदर्शन
साई सुदर्शन BAT 51(53), 48(48), 101(55)
शुबमन गिल BAT 14(32), 0(2), 23(18)
जेसन होल्डर AR 37(22), 49(31), 13(4)
राशिद खान BOW 2-19, 1-24, 2-28

यह भी पढ़े: वैभव सूर्यवंशी को लेकर अश्विन का बड़ा बयान, बोले – "टीम इंडिया में अभी नहीं मिलना चाहिए मौका"

PBKS vs GT कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
साई सुदर्शन जेसन होल्डर
राशिद खान श्रेयस अय्यर

PBKS vs GT फैंटेसी टीम सुझाव:

PBKS vs GT Dream11 Team
पंजाब किंग बनाम गुजरात टाइटंस ड्रीम11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक साई सुदर्शन
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक राशिद खान
डिफरेंशियल पिक जेसन होल्डर, श्रेयस अय्यर
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-3-3-2

पंजाब किंग बनाम गुजरात टाइटंस मैच भविष्यवाणी

गुजरात टाइटंस के प्रमुख खिलाड़ी जैसे कि शुबमन गिल, जोस बटलर, तथा राशिद खान आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स में ऑलराउंडर की भरमार है और इस मैच में होम ग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। इसलिए पंजाब किंग्स के इस मुकाबले जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: पंजाब किंग्स जीतेंगी।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में