CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी को लेकर अश्विन का बड़ा बयान, बोले – "टीम इंडिया में अभी नहीं मिलना चाहिए मौका"

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा हो रही है कि वह अब भारत के लिए डेब्यू करने को तैयार हैं। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Ravichandran Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi's India debut discussion
Ravichandran Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi's India debut discussion

Ashwin urges patience over Vaibhav Sooryavanshi’s India debut: हाल ही में अपना 15वां जन्मदिन मनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत की और सीजन के अपने पहले ही मैच में 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया। गुवाहाटी की मुश्किल पिच पर सूयवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपनी टीम की आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में वैभव ने जिस तरह का हुनर दिखाया है, उसे  देखते हुए मोहम्मद कैफ और माइकल वॉन जैसे पूर्व खिलाड़ी मान रहे हैं कि बाएं हाथ का यह ओपनर अब टीम इंडिया में चुने जाने के लिए तैयार है। 

हालांकि, रविचंद्रन अश्विन की राय अलग है, जिन्होंने हाल ही में आईपीएल के दौरान हिंदी कमेंट्री में अपना डेब्यू किया है। अश्विन का मानना है कि सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर अभी बात करना जल्दबाजी है और हमें थोड़ा धैर्य रखना होगा। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने यह भी कहा कि अभी वैभव की उम्र काफी कम हैं और अगर वह 40 साल तक भी खेलेंगे तो उनके पास अभी कम से कम ढाई दशक का समय है।

अश्विन ने वैभव के इंडिया डेब्यू को लेकर धैर्य रखने का किया अनुरोध 

अपने यूट्यूब चैनल पर रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम के लिए डेब्यू में जल्दबाजी न करने की बात कही। उन्होंने कहा, 

"उसे ऐसा लक्ष्य मत दो। वह आदमी भी नहीं है, वह एक बच्चा है। अगर एमएस धोनी 45 तक खेल रहे हैं, और अगर सूर्यवंशी 40 तक खेलते हैं, तो उसके पास क्रिकेट में ढाई दशक बाकी हैं। उसे अकेला छोड़ दो, वह सही समय आने पर खुद आएगा। वह इतना अच्छा है कि भारत के लिए न खेलने का विकल्प ही नहीं है। वैसे भी वह आखिरकार खेलेगा। वह कब खेलेगा? इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हम हमेशा इतनी जल्दी में क्यों रहते हैं?"

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था और 35 गेंदों में शतक बनाकर आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया था। इसके बाद, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी काफी अच्छा किया और फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 175 रन बनाकर टीम इंडिया को खिताब जिताया।

यह भी पढ़ें: PBKS vs GT: मुल्लांपुर में गेंदबाजों या बल्लेबाजों किसका रहेगा बोलबाला? जानें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

वहीं, अब उन्होंने आईपीएल 2026 का भी धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है और CSK के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। अब देखना होगा कि आगे आने वाले मैचों में वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में