PBKS vs GT: मुल्लांपुर में गेंदबाजों या बल्लेबाजों किसका रहेगा बोलबाला? जानें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
मुल्लांपुर में पंजाब और गुजरात ने 3-3 मैच जीते हैं। यहां की पिच गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए अनुकूल है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मैच आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में होगा। पंजाब की टीम की जिम्मेदारी एक बार फिर से श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी, जिन्होंने पिछली बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।
वहीं, GT का नेतृत्व स्टाइलिश बल्लेबाज शुभमन गिल करते नजर आएंगे। दोनों टीमों के कप्तानों की कोशिश इस मैच को जीतकर अपने सफर की शुरुआत शानदार तरीके से करने की होगी। इस दौरान पिच कैसे पेश आएगी, वो काफी अहम होगा। आइए जानते हैं कि मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों किसके लिए ज्यादा फायदेमंद होगी?
कैसा है मुल्लांपुर की पिच का मिजाज?
यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारणों से चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2026 में मिली करारी शिकस्त
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी संतुलित मानी जाती है, जो मिट्टी के बजाय रेत से बनी हुई है। जहां तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और गति मिलती है। मैच की शुरुआत में यह पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है क्योंकि गेंद बल्ले पर काफी सही तरीके से आती है और यहां की आउटफील्ड भी बहुत तेज है, जिससे रन तेजी से बनते हैं।
गेंदबाजों, खासकर तेज गेंदबाजों को यहां अपनी लाइन-लेंथ पर बहुत ध्यान देना होगा क्योंकि पिच से उन्हें ज्यादा मदद नहीं मिलने वाली है। कुल मिलाकर देखा जाए तो जो टीम यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी और एक बड़ा टोटल खड़ा करना चाहेगी।
PBKS vs GT: हेड टू रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जब भी मुकाबला होता है, तो टक्कर बराबरी की होती है। अब तक के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती आई हैं। IPL में PBKS और GT के बीच 6 मैच हुए हैं। इस दौरान पंजाब ने 3 और गुजरात ने भी 3 मैच जीते हैं। इस तरह देखा जाए, तो दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलना पसंद करती हैं।




