Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

PBKS vs LSG Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 29, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें PBKS vs LSG Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
PBKS vs LSG Dream11 Team
PBKS vs LSG Dream11 Team

PBKS vs LSG मैच प्रीव्यू:

पंजाब किंग्स अभी तक टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम नजर आई है और वह आज अपना IPL 2026 का छठा मैच लखनऊ के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। पंजाब ने IPL के इस सीजन में अब तक कोई मुकाबला नहीं हारा है और वह 9 अंको के साथ अंकतालिका मे शीर्ष स्थान पर काबिज है। पिछले हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस को उनके ही घरेलू मैदान वानखेड़े मे 7 विकेट से हराकर पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की है, जिससे टीम का मनोबल और भी ऊंचा  है।

दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति उतनी मजबूत नहीं है। टीम ने 5 में से केवल 2 मुकाबले जीते हैं और वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। लखनऊ को इस मुकाबले से पहले लगातार 2 हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने उन्हें 5 विकेट से हराया था। कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अगर लखनऊ को इस टूर्नामेंट में बने रहना है, तो उसे जल्द ही अपनी गलतियों में सुधार करके जीत की पटरी पर लौटना होगा।

PBKS vs LSG मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: PBKS vs LSG
  • तारीख: 19 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

चंडीगढ़ वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 27-28°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 33%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: W, W, W, W, L

टीम LSG फॉर्म
LSG हालिया फॉर्म: L, L, W, W, L

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

पंजाब किंग्स  3
लखनऊ सुपर जायंट्स 3
बेनतीजा 0

महाराजा यादविन्द्र स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

मुल्लनपुर की पिच बल्लेबाजों के पक्ष में है। हालाँकि, नई गेंद थोड़ी स्विंग होगी, जिससे शुरुआत में खेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन पिच पर एक जैसा उछाल होने से बल्लेबाजों को बिना पिच की ज़्यादा चिंता किए बड़े शॉट खेलने में मदद मिलेगी।  पिछले मुकाबले में पंजाब ने 220 रनों का लक्ष्य 19 ओवर में ही पूरा कर लिया था जो की दिखता है कि यह कितनी अच्छी विकेट है।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 38%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 62%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (60%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 172
  • दूसरी पारी का औसत: 165

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

PBKS vs LSG संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स संभावित 11:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित 11:

मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

पंजाब किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
कूपर कोनोली AR 136 0
प्रभसिमरन सिंह WK 211 0
श्रेयस अय्यर BAT 203 0
अर्शदीप सिंह BOWL 0 5

लखनऊ सुपर जायंट्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
एडेन मार्करम AR 120 0
मिशेल मार्श BAT 115 0
मुकुल चौधरी BAT 127 0
प्रिंस यादव BOWL 0 9

यह भी पढ़ें: KKR vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 28, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

PBKS vs LSG कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
श्रेयस अय्यर एडेन मार्करम
प्रभसिमरन सिंह प्रिंस यादव

PBKS vs LSG फैंटेसी टीम सुझाव:

PBKS vs LSG Dream11 Prediction
पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक श्रेयस अय्यर
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक प्रभसिमरन सिंह
डिफरेंशियल पिक एडेन मार्करम, प्रिंस यादव
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-4-2-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

पंजाब किंग्स की तरफ़ से श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा खराब फार्म से जूझ रहे अर्शदीप सिंह ने भी पिछले मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। कुल मिलाकर देखा जाए तो पंजाब किंग्स काफी संतुलित नजर आ रही है। इसलिए पंजाब किंग्स के इस मुकाबले जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: पंजाब किंग्स।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में