Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

RCB vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 26, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस आर्टिकल में RCB vs DC Dream11 Prediction, कप्तान एंड टॉप पिक्स, पिच विश्लेषण और मैच की पूरी जानकारी हिंदी में बताई गई है।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RCB vs DC Dream11 Team
RCB vs DC Dream11 Team

RCB vs DC मैच प्रीव्यू:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने होम ग्राउंड में लगातार दूसरा मुकाबला खेलेगी जहां पर शनिवार की दोपहर को उसके सामने दिल्ली कैपिटल्स होगी। पिछले मुकाबले में RCB ने अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ को 5 विकेट से हराया। इस मुकाबले में विराट कोहली ने जहां 49 रनों की शानदार पारी खेली वहीं रसिख सलाम ने 4 विकेट चट्काकर लखनऊ की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस मैच में लखनऊ पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन ही बना पाई दूसरी पारी में बेंगलुरु ने 15.01 ओवर में 149 रन बना डाले।

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स 4 में से 2 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। पिछले एक हाई स्कोरींग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया है। चेन्नई द्वारा निर्धारित 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। दिल्ली कैपिटल्स के पास एक मजबूत बैटिंग लाइनअप है, जिसके चलते वह किसी भी टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है।

RCB vs DC मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RCB vs DC
  • तारीख: 18 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

बेंगलुरु वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 35-36°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 20%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RCB फॉर्म
RCB हालिया फॉर्म: W, W, L, W, W

टीम DC फॉर्म
DC हालिया फॉर्म: L, L, W, W, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  6
दिल्ली कैपिटल्स 4
बेनतीजा 0

चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच सपाट और बल्लेबाजों के लिए मददगार है, गेंद का उछाल एक जैसा होने के कारण यहाँ अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालाँकि तेज गेंदबाज  को यहाँ सफलता मिलती है; लेकिन आम तौर पर, यह गेंदबाजों के लिए एक मुश्किल मैदान माना जाता है।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 41%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 53%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (76%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 170
  • दूसरी पारी का औसत: 151

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

RCB vs DC संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11:

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, आरएम पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जेएम शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, केएच पंड्या, बी कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम

दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11:

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, एआर शर्मा, डीए मिलर, टी स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, एल एनगिडी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
विराट कोहली BAT 228 0
रजत पाटीदार BAT 222 0
टिम डेविड BAT 147 0
जोश हेजलवुड BOWL 0 3

दिल्ली कैपिटल्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
समीर रिज़वी BAT 166 0
केएल राहुल WK 111 0
पथुम निसांका BAT 127
एल एनगिडी BOW 3 5

यह भी पढ़े: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया की खराब शुरुआत, पहले T20I में 6 विकेट से हार; हरमनप्रीत की कप्तानी पारी बेकार

RCB vs DC कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
रजत पाटीदार समीर रिज़वी
विराट कोहली केएल राहुल

RCB vs DC फैंटेसी टीम सुझाव:

RCB vs DC
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक विराट कोहली
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक रजत पाटीदार
डिफरेंशियल पिक समीर रिज़वी, केएल राहुल
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-5-2-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा जोश हेजलवुड की टीम में वापसी से गेंदबाजी को और मजबूती मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों का साथ रहेगा जो की एक अतिरिक्त खिलाड़ी की तरह काम करती है। इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में