CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया की खराब शुरुआत, पहले T20I में 6 विकेट से हार; हरमनप्रीत की कप्तानी पारी बेकार

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार मिली। जानिए SA Women vs IND Women मैच का पूरा हाल।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
SA Women vs IND Women पहले T20I मैच में हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करती हुईं, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
SA Women vs IND Women पहले T20I मैच में हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करती हुईं, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

SA W vs IND W 1st T20I Durban Match Report: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज खेलने पहुंची भारतीय महिला टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीकाने 19.1 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर रहीं टॉप स्कोरर 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी आक्रामक रही। शेफाली वर्मा ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालांकि, स्मृति मंधाना  14 गेंदों पर सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। जेमिमा ने 29 गेंदों पर 36 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों पर नाबाद 47 रन की कप्तानी पारी खेली। उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। आखिरी ओवरों में भारतीय टीम रन रेट नहीं बढ़ा पाई और 157 रन पर सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज अयाबोंगा खाका ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। तुमी सेखुखुने ने 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़ा; T20I में बनीं भारत की नंबर-1 रन मशीन

वोल्वार्ड्ट और डर्कसन की पारियों ने दिलाई जीत

158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही लेकिन कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 39 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे।

मध्यक्रम में एनेरी डर्कसन ने जिम्मेदारी संभाली और 34 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाकर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। अंत में क्लो ट्रायन ने 16 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर 5 गेंद शेष रहते मैच खत्म कर दिया।भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने 2 विकेट लिए, जबकि अरुंधति रेड्डी और श्री चरणी को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों में हुए डेब्यू

इस मुकाबले में भारत की युवा ऑलराउंडर काश्वी गौतम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से केरिन क्लास्टे ने भी अपना पहला टी20I मैच खेला। 

पहले मैच में 0-1 से पिछड़ने के बाद अब भारतीय महिला टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से अगले मुकाबले में उतरेगी। सीरीज का दूसरा मैच 19 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला जाना है। कप्तान हरमनप्रीत कौर निश्चित रूप से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में