RCB vs GT Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 34, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस आर्टिकल में RCB vs GT Dream11 Prediction, कप्तान एंड टॉप पिक्स, पिच विश्लेषण और मैच की पूरी जानकारी हिंदी में बताई गई है।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
RCB vs GT Dream11 Team
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

RCB vs GT मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग के महाकुंभ में आज रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। यह मुकाबला RCB के होम ग्राउंड एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स से 6 विकेट से हार मिली थी, फिर भी टीम अपनी बेहतर रन रेट पर चलते हैं अंक तालिका में पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर है। बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक लगभग 50.00 की औसत से रन बनाए हैं।

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटन्स को भी लगातार तीन जीत के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 99 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई द्वारा खड़े किए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर मात्र 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गुजरात टाइटंस 6 अंकों के साथ अंकतालिका में फिलहाल छठे नंबर पर है। दर्शकों को दोनों टीमों के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

RCB vs GT मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RCB vs GT
  • तारीख: 24 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

बेंगलुरु वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 35-36°C
  • बारिश की संभावना: 1%
  • ह्यूमिडिटी: 20%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RCB फॉर्म
RCB हालिया फॉर्म: L, W, W, L, W

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: L, W, W, W, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  3
गुजरात टाइटन्स 3
बेनतीजा 0

चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच सपाट और बल्लेबाजों के लिए मददगार है, जिसे "बल्लेबाजों का स्वर्ग" कहा जाता है। पिच पर गेंद का उछाल एक जैसा होने के कारण यहाँ अक्सर बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं। हालाँकि पिच सपाट है, फिर भी जो तेज गेंदबाजों को यहाँ सफलता मिलती है; लेकिन आम तौर पर, यह गेंदबाजों के लिए एक मुश्किल मैदान माना जाता है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 41%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 54%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (74%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 170
  • दूसरी पारी का औसत: 152

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

RCB vs GT संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11:

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या,  सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड

गुजरात टाइटन्स संभावित 11:

शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
विराट कोहली BAT 247 0
रजत पाटीदार BAT 230 0
फिलिप साल्ट WK 202 0
भुवनेश्वर कुमार BOW 12 10

गुजरात टाइटन्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
शुबमन गिल BAT 265 0
जोस बटलर WK 206 0
वाशिंगटन सुंदर BAT 137 1
प्रिसिध कृष्णा BOW 0 12

यह भी पढ़े: IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, बेन डकेट के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान; नए खिलाड़ी को किया शामिल

RCB vs GT कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
रजत पाटीदार शुबमन गिल
विराट कोहली जोस बटलर

RCB vs GT फैंटेसी टीम सुझाव:

RCB vs GT Dream11 Prediction
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटन्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक विराट कोहली
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक रजत पाटीदार
डिफरेंशियल पिक शुबमन गिल, जोस बटलर
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-4-2-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरा, जोश हेजलवुड की टीम में वापसी से गेंदबाजी को और मजबूती मिली है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस का मिडिल ऑर्डर संघर्ष करता हुआ नजर आया है इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में