RCB vs GT Pitch Report- जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में जानें RCB vs GT Pitch Report, प्लेइंग 11, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL आंकड़े और संभावित विजेता टीम

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
RCB vs GT IPL 2026
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

RCB vs GT मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग का 34वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम मे खेला जाएगा। RCB का इस टूर्नामेंट में अभी तक का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। वह 6 में से 4 मुकाबले जीतकर तालिका में तीसरे स्थान पर है। RCB टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए हैं। हेज़लवुड के शामिल होने से गेंदबाजी यूनिट को और मजबूती मिलेगी। आज RCB के पास अपने घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है।

इसके विपरीत, गुजरात टाइटंस (GT) की शुरुआत इस टूर्नामेंट में उतनी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन इसके बावजूद इन्होंने लगातार 3 मुकाबले जीतकर एक जबरदस्त वापसी की थी। हालांकि, पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस से मिली 99 रनों की एक बड़ी हार ने उनको एक बार फिर पीछे धकेल दिया है। मुंबई के खिलाफ खेलते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए और पूरी टीम मात्र 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। गुजरात टाइटंस को इस हार को भुलाकर जल्द ही जीत के नए रास्ते तलाशने होंगे।

RCB vs GT मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RCB vs GT
  • तारीख:  24 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच ज्यादातर मुकाबलों में बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। पिच पर एक समान उछाल और तेज आउटफील्ड होने के कारण बल्लेबाजों का मनपसंद ग्राउंड है। छोटी बाउंड्रीज़ केचलते इस मैदान पर ज़्यादा स्कोर वाले मैच होना एक आम बात हो गई है। IPL के हाल ही में हुए मुकाबलों के अनुसार यहां पर 190+ स्कोर देखने को मिले हैं।

तेज़ गेंदबाज़ों—को यहाँ काफ़ी संघर्ष करना पड़ता है और उन्हें ज़्यादातर स्लोअर बॉल और यॉर्कर जैसी विविधताओं पर ही निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि स्पिन गेंदबाजों को मुकाबले के मध्य में जरूर थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन मुकाबले के दौरान ज्यादातर समय परिस्थितियों बल्लेबाजों के पक्ष में ही रहती हैं। ज्यादातर कप्तान यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 41%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 54%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  74%
पहली पारी का औसत 170
दूसरी पारी का औसत 152
उच्चतम स्कोर 287-3 (20 Ov)/SRH          SRH vs RCB
न्यूनतम स्कोर 48-3 (5.2 Ov)/KKR           KKR vs SRH
प्राप्त उच्चतम लक्ष्य 213-9 (20 Ov)/LSG           LSG vs RCB
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 106-2 (8 Ov)/CSK             CSK vs RCB

RCB vs GT संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11:

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या,  सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड

गुजरात टाइटन्स संभावित 11:

शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

यह भी पढ़े: RCB vs GT Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 34, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजी यूनिट से भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या ने अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में