Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

RR vs CSK Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 3, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम 11 प्रिडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RR vs CSK Dream11 Team
RR vs CSK Dream11 Team

RR vs CSK मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। यह मुकाबला आज बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में खेला जाएगा। पिछला सीजन दोनों टीमों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा था। राजस्थान रॉयल्स ने अंकतालिका में नोवा स्थान हासिल किया था, जबकि चेन्नई सुपर किंग अंतिम स्थान पर रही थी। रियान पराग की अगवाई में राजस्थान रॉयल्स के पास पास वैभव सूर्यवंशी, सिमरन हिटमैयर और यशस्वी जयसवाल जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी आर्चर और रवि बिश्नोई के कंधों पर रहेगी।

यह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को दो बड़े झटके लगे हैं। टीम के सीनियर खिलाड़ी एमएस धोनी चोट की वजह से पहले दो हफ्ते टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे एमएस जबकि डीवाल्ड ब्रेविस मांसपेशियों में खिंचाव के कारण यह मुकाबला नहीं खेल रहे। हाल ही में अच्छी फार्म का प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन के टीम में शामिल होने से चेन्नई के टॉप ऑर्डर को अच्छी मजबूती मिली है। आज शाम दर्शकों को गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकता है।

RR vs CSK मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RR vs CSK
  • तारीख: 30 मार्च 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 21-22°C
  • बारिश की संभावना: 100%
  • ह्यूमिडिटी: 73%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: W, L, L, L, W

टीम CSK फॉर्म
CSK हालिया फॉर्म: W, L, W, L, L

यह भी पढ़ें: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, जानिए लिस्ट में Rohit Sharma का स्थान

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

राजस्थान रॉयल्स ने जीते  8
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते 2
बिना नतीजा 0

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए बेहतरीन मानी जाती है, जो पूरी तरह फ्लैट होती है और इसमें गेंदबाज़ों के लिए खास मदद नहीं होती। मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ विकेट और भी बेहतर होती जाती है।                                                                                              यहां औसत स्कोर लगभग 161-174 के आसपास रहता है, और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इस मैदान की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड भी तेज है।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 40%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 60%
  • पिच अनुकूल: तेज गेंदबाज (56%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 174
  • दूसरी पारी का औसत: 161

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक अच्छा निर्णय साबित हो सकता है।

RR vs CSK संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11:

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, राहुल चाहर, खलील अहमद, मैट हेनरी।

राजस्थान रॉयल्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका हालिया प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी BAT 11(11), 46(25), 108(61)
यशस्वी जयसवाल BAT 15(16), 101(50), 29(20)
रियान पराग AR 69(39), 2(2), 14(19)
जोफ्रा आर्चर BOW 1-61, 0-24, 2-32

चेन्नई सुपर किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका हालिया प्रदर्शन
संजू सैमसन WK 89(46), 89(42), 97(50)
ऋतुराज गायकवाड BAT 0(19), 46(69), 66(111)
शिवम दुबे AR 26(8), 43(25), 8(4)
मैट हेनरी BOW 1-49, 2-34, 1-19

RR vs CSK कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
संजू सैमसन ऋतुराज गायकवाड
वैभव सूर्यवंशी यशस्वी जयसवाल

RR vs CSK फैंटेसी टीम 1:

RR vs CSK
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक संजू सैमसन
हेड टू हेड कैप्टन पिक वैभव सूर्यवंशी
डिफरेंशियल पिक ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जयसवाल
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-3-3-2

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले कुछ सालों में अच्छा रहा है। इसके अलावा चेन्नई के कुछ प्रमुख खिलाड़ी इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। इसलिए राजस्थान रॉयल्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

संभावित विजेता: राजस्थान रॉयल्स।

डिस्क्लेमर:
यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में